भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हराया, महिला टीम ने आयरलैंड को मात दी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2021 16:59 IST2021-07-30T16:44:31+5:302021-07-30T16:59:04+5:30
Tokyo Olympics: भारत के आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलंपिक में आया था।

आस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए में जापान को 5-3 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो ’ के मैच में आयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।
गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां जापान को 5-3 से हराया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये।
जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।
#TokyoOlympics: India men's team beat Japan 5-3 in hockey Pool A game pic.twitter.com/YDkCm8ZVZx
— ANI (@ANI) July 30, 2021
इससे पहले भारत ने आखिरी दो मिनट में दो गोल करने वाली भारतीय टीम ने रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3 . 1 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। भारत पूल ए में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 की संघर्षपूर्ण जीत के बाद भारतीयों को आस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत के आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलंपिक में आया था।