Tokyo 2020: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2021 09:06 IST2021-07-24T08:25:42+5:302021-07-24T09:06:52+5:30
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया, इसके बाद दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हरमनप्रीत सिंह ने किए

Tokyo 2020: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया, इसके बाद दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हरमनप्रीत सिंह ने किए। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच में पहला गोल न्यूजीलैंड ने दागा लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार 3 गोल दागे।
India beat New Zealand 3-2, in men's hockey opening game in #TokyoOlympics
— ANI (@ANI) July 24, 2021
तीसरे क्वार्टर तक भारत ने 3-2 की बढ़त बनाए हुए थी, उम्मीद के मुताबिक चौथे क्वार्टर में तनावपूर्ण बनी रही लेकिन यह भारतीय डिफेंडर थे जिन्होंने कीवी टीम को आगे नहीं बढ़ने दिया। श्रीजेश ने मैच के अंतिम क्षणों में कुछ बेहतरीन सेव कर न्यूजीलैंड को स्कोर करने से रोका। भारतीय टीम को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, भारत, स्पेन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को पूल बी में रखा गया है। मौजूदा लीग चरण 30 जुलाई तक चलेगा। जिसके बाद 1 और 3 अगस्त को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के मैच पांच अगस्त को खेले जाएंगे। आज शाम महिला हॉकी टीम का मुकाबला निदरलैंड्स से होगा।