सुल्तान अजलन शाह कप: भारत ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 2-0 से हराया, की धमाकेदार शुरुआत

By भाषा | Updated: March 23, 2019 17:08 IST2019-03-23T17:03:31+5:302019-03-23T17:08:17+5:30

Sultan Azlan Shah Cup Hockey: India beat Japan 2-0 in their opening match | सुल्तान अजलन शाह कप: भारत ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 2-0 से हराया, की धमाकेदार शुरुआत

भारतीय हॉकी टीम ने पहले मैच में जापान को दी 2-0 से मात (Pic: Hockey India)

इपोह (मलेशिया), 23 मार्च: भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू किया। वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिलायी।

इसके बाद सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास से डाइविंग मैदानी गोल दागा। इससे पांच बार की चैंपियन टीम पूरे तीन अंक जुटाने में सफल रही।

पहले हाफ में कोई गोल न होने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में गेंद पर नियंत्रण जमाया और दूसरे क्वॉर्टर में आठ मिनट के अंदर ही पेनल्टी कॉर्नर ले लिया। वरुण ने इस पेनल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 

इसके बाद भारत ने कई और मौके बनाए लेकिन गोल दागने में असफल रहा। तीसरे क्वॉर्टर में 33वें मिनट में जापान ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन पीआर श्रीजेश ने इसे गोल में नहीं जाने दिया। 

55वें मिनट में जापान ने गोलकीपर की जगह एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान में उतार दिया, लेकि उसे ये गलती भारी पड़ी और भारत ने सिमरनजीत सिंह के गोल की मदद से अपनी बढ़त 2-0 कर दी जो अंत तक कायम रही।

भारतीय टीम अपने अगले लीग मैच में रविवार को कोरिया से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना मलेशिया (26 मार्च), कनाडा (27 मार्च) और पोलैंड (29 मार्च) से होगा। राउंड रोबिन लीग चरण से दो शीर्ष टीमें 30 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। 

Web Title: Sultan Azlan Shah Cup Hockey: India beat Japan 2-0 in their opening match

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे