सुलतान अजलान शाह कप: मलेशिया को 5-1 से रौंदने के बाद कल आयरलैंड से खेलेगा भारत

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2018 10:05 IST2018-03-08T10:05:20+5:302018-03-08T10:05:20+5:30

भारत अब टूर्नामेंट में अपना अगला और आखिरी राउंड-रोबिन मैच 9 मार्च को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

sultan azlan shah cup 2018 india first win beat malaysia | सुलतान अजलान शाह कप: मलेशिया को 5-1 से रौंदने के बाद कल आयरलैंड से खेलेगा भारत

सुलतान अजलान शाह कप

भारत ने मलेशिया में जारी सुलतान अजलान शाह कप में पहली जीत दर्ज की। भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गए मैच में मेजबान मलेशिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा, गुरजंत सिंह (दो गोल), सुमित कुमार और रमनदीप सिंह ने गोल दागा।    वहीं, मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल फैजल सारी ने किया। मलेशिया ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 हराकर चौंकाया था।

बहरहाल, भारत के खिलाफ मैच में पहला गोल शिलानंद मैच के 10वें मिनट में दागा। इस गोल के बाद मलेशिया ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार बराबरी की कोशिश में कई आक्रमण भारतीय गोलपोस्ट पर किए। तीसरे क्वॉर्टर और मैच के 33वें मिनट में फैजल को सफलता मिली और उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

हालांकि, भारत को बढ़त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और 42वें मिनट में गुरजंत ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। भारत के लिए तीसरा गोल सुमित कुमार ने रमनदीप सिंह के पास पर 48वें मिनट में दागा। भारत के लिए चौथा गोल रमनदीप ने 51वें मिनट और गुरजंत ने 57वें मिनट में किया।

भारत अब टूर्नामेंट में अपना अगला और आखिरी राउंड-रोबिन मैच 9 मार्च को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Web Title: sultan azlan shah cup 2018 india first win beat malaysia

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे