महिला हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय शिविर शुक्रवार से

By IANS | Updated: February 14, 2018 13:55 IST2018-02-14T13:54:18+5:302018-02-14T13:55:28+5:30

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 फरवरी से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकर के केंद्र में हो रहा है।

national camp for indian women hockey | महिला हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय शिविर शुक्रवार से

महिला हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय शिविर शुक्रवार से

राष्ट्रमंडल खेलों और कोरिया दौरे की तैयारी हेतु भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 फरवरी से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकर के केंद्र में हो रहा है। इस शिविर के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में वह टीम की खिलाड़ियों की तेजी और फुर्ती पर अधिक ध्यान देंगे। 

कोच हरेंद्र ने कहा कि यह साल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, टीम के लिए फिट और चोटों से मुक्त रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही टीम को फुर्तीला और तेज भी होना होगा, ताकि हम बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

भारतीय महिला हॉकी टीम कोरिया दौरे की शुरुआत तीन मार्च को करेगी, जो 12 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरे पर टीम मेजबान टीम के साथ पांच मैच खेलेगी। 

कोच ने कहा कि कोरिया दौरा टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोरिया में ही पांचवें महिला एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। ऐसे में उसकी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित होने में यह दौरा बहुत मदद करेगा। 

भारतीय महिला हॉकी टीम :-

गोलकीपर : सविता, राजानी एतिमार्पु, स्वाति

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, पी. सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल रुआत फेली, नवदीप कौर, रश्मिता मिज, नीलू दादिया

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका, करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, एम. लिलि चानु, नीलांजनी राय, सुमन देवी थोंडम

फारवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, रीना खोक्कर, अनुपा बार्ला, सोनिका, लालरेसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर।

Web Title: national camp for indian women hockey

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे