हॉकी वर्ल्ड कप-2023 के लिए भारत ने पेश की मेजबानी, पांच और देश भी रेस में

By भाषा | Updated: February 5, 2019 17:39 IST2019-02-05T17:39:32+5:302019-02-05T17:39:32+5:30

स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है। एफआईएच का कार्यकारी बोर्ड इस साल जून में अंतिम फैसला लेगा।

india bid to host hockey world cup 2023 | हॉकी वर्ल्ड कप-2023 के लिए भारत ने पेश की मेजबानी, पांच और देश भी रेस में

हॉकी वर्ल्ड कप (फाइल फोटो)

लुसाने: भारत समेत छह देशों ने अगले हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 तक महिला या पुरूष विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इसी विंडो को चुना है। भारत तीन बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है जिनमें से आखिरी बार भुवनेश्वर में पिछले साल विश्व कप हुआ था। 

स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है। एफआईएच ने एक बयान में कहा, 'बोली लगाने वाले देशों को 31 जनवरी 2019 तक अपनी दावेदारी पेश करनी थी। उन्हें दो विंडो एक से 17 जुलाई 2022 और 13 से 29 जनवरी 2023 की दो विंडो दी गई थी।' 

एफआईएच का कार्यकारी बोर्ड इस साल जून में अंतिम फैसला लेगा। एफआईएच सीईओ थियरी वेल ने कहा, 'एफआईएच को खुशी है कि इतनी मजबूत बोलियां मिली है। इससे साबित होता है कि हमारे टूर्नामेंट कितने लोकप्रिय हैं।'

Web Title: india bid to host hockey world cup 2023

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे