Hockey World Cup: लगातार दूसरी बार ओडिशा को मिली पुरुष हॉकी विश्प कप की मेजबानी, भुवनेश्वर और राउरकेला में होंगे मैच

By भाषा | Updated: November 28, 2019 10:02 IST2019-11-28T10:02:03+5:302019-11-28T10:02:03+5:30

एफआईएच के अनुसार पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में 13 से 29 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

Hockey World Cup: Bhubaneswar and Rourkela to host 2023 Men's Hockey World Cup | Hockey World Cup: लगातार दूसरी बार ओडिशा को मिली पुरुष हॉकी विश्प कप की मेजबानी, भुवनेश्वर और राउरकेला में होंगे मैच

Hockey World Cup: लगातार दूसरी बार ओडिशा को मिली पुरुष हॉकी विश्प कप की मेजबानी, भुवनेश्वर और राउरकेला में होंगे मैच

Highlightsपुरुष हॉकी विश्प कप 2023 के मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किए जाएंगे।पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरुष हॉकी विश्प कप 2023 के मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किए जाएंगे। इस महीने आठ तारीख को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत को 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए चुना, जिससे देश लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। एफआईएच के अनुसार पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा।

पटनायक ने कलिंग स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने 2018 विश्व कप की मेजबानी की और मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि 2023 हॉकी विश्व कप फिर से भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। क्या आप खुश है। मैं खुश हूं।’’

इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद, ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भुवनेश्वर का कलिंग स्टेडियम 2018 में इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद लगातार दूसरी बार इसकी मेजबानी करेगा।

बेल्जियम में 2018 में कलिंगा स्टेडियम में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले कुछ समय में भुवनेश्वर ने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2019 में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल और हाल ही में संपन्न एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर जैसे कुछ अहम टूर्नामेंटो का आयोजन किया है। राज्य की यह राजधानी को 2020 में फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के मैचों के लिए चुना गया है।

Web Title: Hockey World Cup: Bhubaneswar and Rourkela to host 2023 Men's Hockey World Cup

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे