ओलंपिक से पहले इन चीजों पर फोकस करना चाहती है भारतीय महिला हॉकी टीम, कप्तान रानी रामपाल ने बताया प्लान

By भाषा | Updated: December 12, 2019 15:24 IST2019-12-12T15:24:49+5:302019-12-12T15:24:49+5:30

भारतीय टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही है जो 15 दिसंबर तक चलेगा।

Focus on fitness and recovery ahead of Olympics, says Rani Rampal | ओलंपिक से पहले इन चीजों पर फोकस करना चाहती है भारतीय महिला हॉकी टीम, कप्तान रानी रामपाल ने बताया प्लान

ओलंपिक से पहले इन चीजों पर फोकस करना चाहती है भारतीय महिला हॉकी टीम, कप्तान रानी रामपाल ने बताया प्लान

Highlightsरानी रामपाल ने कहा कि टीम शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छे मैच खेलना चाहती है।रानी ने कहा कि उनका फोकस फिटनेस और रिकवरी पर रहेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के तहत उनकी टीम शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छे मैच खेलना चाहती है और उनका फोकस फिटनेस और रिकवरी पर रहेगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही है जो 15 दिसंबर तक चलेगा। क्रिसमस और नववर्ष पर तीन सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम पांच जनवरी को फिर एकजुट होकर न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी करेगी।

रानी ने कहा, ‘‘हमारा फोकस फिटनेस और रिकवरी पर रहेगा। ओलंपिक से पहले हम शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छे मैच खेलना चाहते हैं। हमें अपने शरीर के साथ दिमाग पर भी फोकस करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टोक्यो में ओलंपिक के समय के मौसम को देखते हुए मेरा मानना है कि फिटनेस की भूमिका अहम होगी।’’

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक क्वालिफायर जीतने से पहले स्पेन, आयरलैंड, जापान, चीन, कोरिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। रानी ने कहा, ‘‘लोगों ने कभी भारतीय महिला टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद ही नहीं की थी और यह बात हमें खलती थी। किसी को हमसे जीत की उम्मीद नहीं थी। सिर्फ भागीदारी से ही संतोष हो जाता था। लेकिन अब लोगों का नजरिया बदल रहा है।’’

रानी को फिक्की इंडिया खेल पुरस्कारों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उसने कहा, ‘‘निजी तौर पर मेरे लिए यह पुरस्कार और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा साबित होगा। इससे महिला हॉकी के विकास में भी मदद मिलेगी। मैं चाहूंगी कि और लड़कियां खेल को पेशेवर तौर पर अपनाए।’’

Web Title: Focus on fitness and recovery ahead of Olympics, says Rani Rampal

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे