FIH Series Finals: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर किया कब्जा, जापान ने हासिल किया तीसरा स्थान

By भाषा | Updated: June 15, 2019 21:53 IST2019-06-15T21:53:06+5:302019-06-15T21:53:06+5:30

भारत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एफआईएच सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया।

FIH Series Finals: India beat South Africa by 7-1 to become champion | FIH Series Finals: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर किया कब्जा, जापान ने हासिल किया तीसरा स्थान

FIH Series Finals: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर किया कब्जा

Highlightsभारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर एफआईएच सीरीज फाइनल्स में हराया।एफआईएच सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया।जापान ने अमेरिका को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

भुवनेश्वर, 15 जून। भारत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एफआईएच सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया। टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने चैंपियन की तरह खेला और पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही।

ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने दूसरे और 49वें मिनट में गोल दागे, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 25वें मिनट में गोल किया। विवेक सागर प्रसाद ने भी 35वें मिनट में गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र गोल 53वें मिनट में रिचर्ड पॉज ने किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचने के साथ ही ओलंपिक क्वालिफायर के आखिरी दौर के लिए क्वालिफाई कर चुके थे। इससे पहले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान ने अमेरिका को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने पहले मिनट से ही दबाव बना लिया था। दूसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को वरुण ने गोल में तब्दील करके मेजबान को बढ़त दिलाई। भारत को 11वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया।

पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में दक्षिण अफ्रीका को मौका मिला, लेकिन एन एंटुली की रिवर्स हिट को भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने बचाया। हाफ टाइम से पांच मिनट के भीतर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जब बीरेंद्र लाकड़ा को सर्कल के भीतर बाधा पहुंचाई गई।

हरमनप्रीत ने इस पर गोल करके भारत की बढत तिगुनी कर दी। तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने सिमरनजीत सिंह से मिले पास पर भारत के लिए चौथा गोल किया। वहीं वरुण ने 49वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर पांचवां गोल किया। आखिरी सीटी बजने से चार मिनट पहले भारत को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका।

Web Title: FIH Series Finals: India beat South Africa by 7-1 to become champion

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे