CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, दर्ज की पहली जीत
By सुमित राय | Updated: April 6, 2018 11:51 IST2018-04-06T11:48:12+5:302018-04-06T11:51:40+5:30
इससे पहले भारतीय महिलाओं को वेल्स के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

CWG 2018: Indian Women Hockey Team beat Malaysia by 4-1
गोल्ड कोस्ट, 6 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में मलेशिया को 4-1 से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय महिलाओं को वेल्स के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
FT. The Indian Eves put on a dominating show in their second match of the @GC2018 Commonwealth Games in Australia on 6th April, as an imposing performance showed off their ability to take full control of a game.#IndiaKaGame#HallaHockeyKa#INDvMAS#GC2018pic.twitter.com/Mwo6ZwisPe
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 6, 2018
गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर पर खेले गए इस मैच में भारत के लिए गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें मिनट और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। वहीं मलेशिया के लिए नूरानी राशिद ने 38वें मिनट में गोल किया।