CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 8, 2018 09:08 IST2018-04-08T09:03:48+5:302018-04-08T09:08:55+5:30

Commonwealth Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया

Commonwealth Games 2018: Indian Womens Hockey team beat England 2-1 | CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड को हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ये मैच 2-1 से अपने नाम किया।

अपना पहला मैच वेल्स के खिलाफ गंवाने के बाद से भारत ने मलेशिया को 4-1 से और अब इंग्लैंड को 2-1 से हराया है। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करने के करीब पहुंच गई है। भारतीय महिला टीम पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पांचवें स्थान पर रही थी। 

इंग्लैंड ने मैच का पहला गोल मैच के पहले ही मिनट में दाग दिया। कप्तान एलैक्जेंडर डानसन ने पहले ही मिनट में इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। इंग्लैंड ने ये बढ़त हाफ टाइम तक कायम रखी।


भारतीय टीम को वापसी का मौका तीसरे क्वॉर्टर में मिला, जब 41वें मिनट में नवनीत कौर ने कप्तान रानी रामपाल के पास पर गोल दागते हुए भारत को बराबरी दिलाई। इसके बाद भारत के लिए दूसरा गोल 47वें मिनट में गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर से दागा और स्कोर 2-1 कर दिया। 

भारतीय टीम ने इसके बाद बिना कोई गलती किए अंत तक ये स्कोर बनाए रखा और मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। अब लगातार दो जीत के साथ ही भारत 6 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है।

Web Title: Commonwealth Games 2018: Indian Womens Hockey team beat England 2-1

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे