Asian Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया, रिकॉर्ड से चूकी

By भाषा | Published: August 21, 2018 09:51 PM2018-08-21T21:51:03+5:302018-08-21T21:51:03+5:30

लालरेमसियामी (नौवें, 19वें और 29वें मिनट) और वंदना कटारिया (28वें, 37वें और 52वें मिनट) ने तीन-तीन गोल दागे।

asian games 2018 womens indian hockey team beat kazakhstan by 21 0 | Asian Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया, रिकॉर्ड से चूकी

भारत ने कजाकिस्तान को रौंदा

जकार्ता, 21 अगस्त: भारतीय महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई जिससे टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को यहां कजाकिस्तान की कमजोर टीम को 21-0 से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पूल बी के मैच में भारत ने 18 खिलाड़ियों को आजमाया जिसमें से 10 गोल करने में सफल रहीं।

भारतीय टीम हालांकि 22-0 के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से एक गोल से चूक गई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से हराया था। भारत की ओर से नवनीत कौर (11वें, 12वें, 16वें, 48वें, 48वें मिनट) ने पांच गोल दागे जबकि ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर (आठवें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट) ने चार गोल किए।

लालरेमसियामी (नौवें, 19वें और 29वें मिनट) और वंदना कटारिया (28वें, 37वें और 52वें मिनट) ने तीन-तीन गोल दागे। एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम एफआईएच तालिका में नौवें जबकि कजाकिस्तान 34वें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट की सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है।

इससे पहले महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के पूल-बी के अपने पहले मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से मात दी थी। महिला हॉकी टीम पिछले ने 2 मैचों में अब तक 1 भी गोल नहीं खाया है। 

Web Title: asian games 2018 womens indian hockey team beat kazakhstan by 21 0

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे