एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा, बिना गोल खाए 3 मैचों में दागे 51 गोल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 24, 2018 08:26 PM2018-08-24T20:26:50+5:302018-08-24T21:34:21+5:30

India beat Japan 8-0: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे मैच में जापान को 8-0 से हराया

Asian Games 2018: Indian men's hockey team defeat japan 8-0 in their third pool a match | एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा, बिना गोल खाए 3 मैचों में दागे 51 गोल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को दी 8-0 से मात (तस्वीर: हॉकी इंडिया)

जकार्ता, 24 अगस्त: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पूल ए के मैच में जापान को 8-0 से हराते हुए अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हॉन्ग कॉन्ग को रिकॉर्ड 26-0 के अंतर से रौंदा था, जो भारतीय हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत है। 

भारत ने जापान के खिलाफ इस मैच में भी अपना बेहतरीन खेल जारी रखी और बिना एक भी गोल खाए 8 गोल दागे। भारत ने पहले हाफ में दो, दूसरे हाफ में एक, तीसरे हाफ में दो और चौथे हाफ में तीन गोल दागे।

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह, मनदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे, जबकि एसवी सुनील, अक्षदीप, विवेक सागर और दिलप्रीत ने एक-एक गोल किया। भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और ताबड़तोड़ हमले किए। 

भारत को इसका परिणाम भी मिल गया और सुनील ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। 12वें मिनट में दिलप्रीत ने एक और गोल दागते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। 


दूसरे हाफ में जापान ने भारत को गोल के कम मौके दिए और 17वें मिनट में सिर्फ रुपिंदर पाल सिंह ने एक गोल दागा। तीसरे हाफ में 32वें मिनट में मनदीप और 37वें मिनट में रुपिंदर ने गोल दागते हुए तीसरे हाफ की समाप्ति तक स्कोर 5-0 कर दिया।

चौथे हाफ में भारत ने सबसे ज्यादा गोल दागे। सबसे पहले 46वें मिनट में अक्षदीप ने गोल दागा। इसके एक ही मिनट बाद विवेक के गोल से स्कोर 7-0 हो गया। खेल खत्म होने से महज चार मिनट पहले मनदीप ने अपना दूसरा और भारत का आठवां गोल दागा।

गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम के इस एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है उसने बिना गोल खाए अब तक 51 गोल दागते हुए लगातार तीन मैच जीते हैं।  

Web Title: Asian Games 2018: Indian men's hockey team defeat japan 8-0 in their third pool a match

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे