Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

By सुमित राय | Updated: October 22, 2018 08:42 IST2018-10-22T08:42:49+5:302018-10-22T08:42:49+5:30

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओमान के मस्कट में चल रहे एशियन चैंपिंयन्स ट्रॉफी के लीग मैच में एशियन गेम्स चैंपियन जापान का हरा दिया।

Asian Champions Trophy: Indian Hockey Team crush Asian Games Champions Japan by 9-0 | Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 9-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओमान के मस्कट में चल रहे एशियन चैंपिंयन्स ट्रॉफी के लीग मैच में रविवार को एशियन गेम्स चैंपियन जापान का हरा दिया। भारतीय टीम ने मनदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत जापान को 9-0 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

जापान और भारत के बीच यह मुकाबला एकतरफा साबित हुआ और भारतीय डिफेंडर्स ने जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया। भारत की ओर से मनदीप सिंह ने चौथे, 49वें और 57वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 17वें और 21वें मिनट में, गुरजंट सिंह ने आठवें, आकाशदीप सिंह ने 36वें मिनट में, सुमित ने 42वें मिनट और ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में गोल किए।


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दो महीने पहले इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में भी जापान को 8-0 से मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम मलयेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक तीन मैचों में 23 गोल कर चुकी है, जबकि उसने एकमात्र गोल पाक के खिलाफ खाया है।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा है और अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान ओमान को 11-0 से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से मात दी थी। भारत का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को मलेशिया से होगा।

Web Title: Asian Champions Trophy: Indian Hockey Team crush Asian Games Champions Japan by 9-0

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे