लाइव न्यूज़ :

नहाते समय सबसे पहले इस अंग पर पानी डालने से पता चलती है आपकी पर्सनालिटी

By उस्मान | Updated: December 8, 2018 15:31 IST

अगर आप नहाते समय सबसे पहले अपनी सिर और बाल धोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अनुशासन वाले व्यक्ति हैं।

Open in App

सभी लोगों के दिन की शुरुआत नहाने से होती है। हर इंसान के नहाने का तरीका अलग-अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस अंग पर पानी डालकर आप नहाने की शुरुआत करते हैं उससे आपकी पर्सनालिटी का पता चलता है। यह बात आपको चौंका सकती है लेकिन कई रिसर्च इस बात का दावा कर चुके हैं। चलिए जानते हैं कि नहाने की शुरुआत किस अंग से शुरू करने से क्या-क्या पता चलता है।  

1) चेहरा धोनाअगर आप नहाते समय सबसे पहले चेहरा धोते हैं, तो तो इसका मतलब है कि आप इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि आप कैसे लगते हैं। इसलिए आप हमेश इस बात का ध्यान रखते हैं कि आप दूसरों के सामने हमेशा सुंदर नजर आएं। आप हमेशा इस बारे में चिंतित रहते हैं कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं और कभी-कभी निराश हो जाते हैं या तनावग्रस्त हो जाते हैं और शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं।  

2) कंधे और पैर धोनाअगर आप पहले कंधे और पैर धोते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप विनम्र हैं। हालांकि इसका दूसरा पक्ष भी हो सकता है। कंधे और पैर ताकत और इच्छाशक्ति के प्रतीक हैं। इस प्रकार, इन अंगों को पहले धोना इंगित करता है कि आपको अपने विकल्पों को व्यक्त करने का कोई डर नहीं है। 

3) प्राइवेट पार्ट्स धोना इसका मतलब है कि आप काफी शर्मीले व्यक्ति हैं। आपमें कॉन्फिडेंस की कमी है और आप सोशल ग्रुप्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, जो लोग आपको सही से जानते हैं वे कहेंगे कि आप सच्चे व्यक्ति हैं। आप अपना स्टैंड लेने के लिए मेहनत करते हैं और अपने करीबी लोगों को अपनी कंपनी में सहज महसूस कराते हैं। 

4) सीना धोना नहाते समय अगर आपका हाथ सबसे पहले सीने पर जाता है, तो इसका मतलब है कि आपको पनी त्वचा को लेकर काफी कॉन्फिडेंस है। आप व्यावहारिक और बहुत सरल हैं। आप काफी इंडिपेंडेंट हैं और लोग इसके लिए आपकी प्रशंसा करते हैं।

5) बाल धोना अगर आप नहाते समय सबसे पहले अपनी सिर और बाल धोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अनुशासन वाले व्यक्ति हैं। शरीर की सबसे ऊपरी हिस्से को सबसे पहले धोना शक्ति को दर्शाता है कि आपके पास हर चीज को लेकर दृढ़ राय है और आप व्यावहारिक होने पर विश्वास करते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?