लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में खूब पीते हैं कार्बोनेटेड और सॉफ्ट ड्रिंक तो अभी हो जानिए सावधान, जानें कैसे आपकी त्वचा को ये कर रहा खराब?

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2023 15:32 IST

कार्बोनेटेड पेय पदार्थ शरीर में सूजन पैदा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आपको अगर अपनी त्वचा स्वस्थ्य चाहिए तो इसे ज्यादा न पीएं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्बोनेटेड पेय कई स्वास्थ्य जोखिमों के साथ आते हैंये आपकी त्वचा के लिए भी अच्छे नहीं होते हैंजानें कैसे ये आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं

नई दिल्ली: हमारी त्वचा सबसे ज्यादा सेंसिटिव और कोमल होती है जो कई कारकों से प्रभावित होती है। हमारा आहार, हार्मोन, सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग, पर्यावरण आदि सब कुछ का असर हमारे स्किन पर होता है।

आज-कल हमारी लाइफस्टाइल के हिसाब से हम बाहर का जंक फूड, तला-भुना ज्यादा खाते हैं जो हमारी स्किन को अंदर से नुकसान पहुंचाता है।

हालांकि इससे भी ज्यादा जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता वो है सॉफ्ट ड्रिंक।  कार्बोनेटेड युक्त पेय पदार्थ हमें गर्मियों में पीने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन यह हमारी त्वचा के लिए बहुत खराब होते हैं। 

कार्बोनेटेड युक्त पेय पदार्थ क्यों हैं त्वचा के लिए हानिकारक?

शुगर की मात्रा अधिक: अधिकांश सॉफ्ट ड्रिंक में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अत्यधिक चीनी का सेवन आपकी त्वचा के रूप के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। यह आपकी त्वचा को सुस्त और फूली हुई दिखा सकता है।

सूखी त्वचा का कारण: गर्मियों में ठंडा-ठंडा कार्बोनेटेड से बना पेय पदार्थ पीने में हमें राहत मिलती है लेकिन इससे आपकी स्किन शुष्क और ड्राई हो सकती है। इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन आपकी त्वचा को सूखा कर सकता है।

मुंहासे का बनता है कारण: कई कार्बोनेटेड पेय बाधित हार्मोनल स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं। हार्मोनल परिवर्तन मुँहासे के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इन पेय पदार्थों के अवयवों से सीबम का उत्पादन भी बढ़ सकता है और रोम छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे आपके मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है। इनमें से कुछ पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा भी मुंहासे का कारण बन सकती है।

त्वचा को जल्दी दिखाते है बूढ़ा: अत्याधिक कार्बोनेटेड पेय पदार्थ शरीर में सूजन पैदा करने के लिए जाने जाते हैं और कोलेजन के उत्पादन में बाधा डाल सकते हैं। चीनी और कैफीन दोनों ही त्वचा की उम्र बढ़ने में योगदान कर सकते हैं। अगर आप झुर्रियों से मुक्त और जवां त्वचा चाहते हैं, तो आपको ऐसे पेय पदार्थों का सेवन बंद करना होगा।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी पर आधारित सलाह और तर्क दिए गए हैं। कृपया इस पर अमल करने से पहले विस्तृत जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरूर लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब