लाइव न्यूज़ :

योग करने से तेजी से सामान्य हो सकता है शुरुआती स्तर का उच्च रक्तचाप

By भाषा | Updated: January 3, 2019 10:15 IST

अस्पताल में न्यूरोफिजियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष एम गौरी देवी ने कहा कि उच्च रक्तचाप पूरी दुनिया में एक मुख्य स्वास्थ्य समस्या है। हर पांच में से एक व्यक्ति इसका शिकार है। उच्च रक्तचाप के मरीजों की तादाद में 2025 तक 29.2 फीसदी तक का इजाफा होने की संभावना है।" 

Open in App

दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों के अध्ययन में सामने आया है कि शुरुआती स्तर के उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोग अगर छह महीने नियमित रूप से योग करें तो उनका रक्तचाप काफी तेजी से सामान्य हो सकता है।यह अध्ययन सर गंगाराम अस्पताल के न्यूरोफिजियोलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं ने किया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा, "शुरुआती उच्च रक्तचाप (प्री-हाइपरटेंशन) से पीड़ित 120 रोगियों पर योग के प्रभाव को जानने के लिए यह अध्ययन किया गया।

बयान में कहा गया है कि मरीजों को दो समूहों में बांटा गया। पहले समूह को नियमित रूप से योग करने को कहा गया जबकि दूसरे समूह को दूसरे व्यायाम, खान-पान की शैली में सुधार और धूम्रपान से बचने को कहा गया। अध्ययन रिपोर्ट की लेखक नंदिनी अग्रवाल ने कहा, "मरीजों के चौबीस घंटे और खासकर रात के समय के डायस्टोलिक रक्तचाप तथा औसत धमनी दबाव की जांच में सामने आया कि दूसरे व्यायाम करने वालों के मुकाबले योग करने वाले मरीजों के रक्तचाप में तेजी से गिरावट आई।" अग्रवाल ने कहा, "अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि योग करने से प्री हाइपरटेंशन के शिकार लोगों का रक्तचाप तेजी से सामान्य हो सकता है।"

अस्पताल में न्यूरोफिजियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष एम गौरी देवी ने कहा कि उच्च रक्तचाप पूरी दुनिया में एक मुख्य स्वास्थ्य समस्या है। हर पांच में से एक व्यक्ति इसका शिकार है। उच्च रक्तचाप के मरीजों की तादाद में 2025 तक 29.2 फीसदी तक का इजाफा होने की संभावना है।" देवी ने कहा शुरुआती उच्च रक्तचाप (प्री-हाइपरटेंशन) क्लिनिकल उच्च रक्तचाप से पहले की स्थिति है और इसका संबंध हृदय तथा मस्तिष्क संबंधी रोगों की बढ़ती घटनाओं से है।अस्पताल ने कहा कि अध्ययन के दौरान मरीजों को योग से जुड़े आसन, प्राणायाम करने, विश्राम और ध्यान लगाने को कहा गया।

टॅग्स :योगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब