लाइव न्यूज़ :

दुनिया के 5 सबसे जहरीले पौधे, इन्हें छूने पर एक मिनट में हो सकती है मौत

By उस्मान | Updated: October 21, 2018 07:43 IST

कुछ पौधे जितने खूबसूरत और आकर्षक होते हैं, उतने ही जहरीले और जानलेवा भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी दे रहे हैं जो काफी जहरीले और जानलेवा हैं।

Open in App

पेड़-पौधे और फूल-पत्ते भला किसे पसंद नहीं हैं। पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वातावरण को अनुकूल बनाए रखने में भी मदद करते हैं। वातावरण को अनुकूल बनाने के अलावा पेड़-पौधे औषधियों आदि के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। धरती पर कई सारी ऐसी चीजें हैं, जो जहरीली हैं, उनमें से पौधे भी हैं। कुछ पौधे जितने खूबसूरत और आकर्षक होते हैं, उतने ही जहरीले और जानलेवा भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी दे रहे हैं जो काफी जहरीले और जानलेवा हैं। अगर यह पौधे आपको कहीं नजर आ जाते हैं, तो आपकी दूर रहने में ही भलाई है। 

1) Hydnellum peckii अगर आपको मशरूम का कोई ऐसा पौधा दिखाई देता है जिस पर खून जैसे लाल धब्बे हैं, तो आपको उसे भूलकर भी नहीं छूना चाहिए। इस तरह का मशरूम यूरोप और नॉर्थ अमेरिका पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में पाया जाता है। इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है और इसे मुंह में लेने से आपको मतली, गैग रिफ्लक्स और यहां तक कि डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।  

2) Red Cup Mushroom आपको इस पौधे से बिलकुल दूर रहना रहना चाहिए। बेशक यह देखने में आकर्षक होता है लेकिन आपको इसे छूना नहीं चाहिए। इसे खाने से बचना चाहिए। नॉर्थ अमेरिका में पाए जाने वाला यह पौधा मानव के लिए बेहद हानिकारक है। 

3) White snakeroot सुंदर दिखने वाला फूल अब्राहम लिंकन की मां नैन्सी हैंक्स और कई अन्य लोगों की मौत का कारण था। यह इतना जहरीला है कि दूध के जरिए गाय से मनुष्यों तक पारित हो सकता है। इस जहरीले के लक्षण क्रूर हैं, कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है।

4) Angel’s trumpetआप इस पौधे के नाम पर न जाएं और हमेशा इससे दूरी बनाकर रखें। इसे टच करने से आपको पैरालिसिस, भ्रम, वायलेंट ट्रांस आदि की समस्या हो सकती है और कई मामले में मौत का कारण बन सकता है। खासकर अपने बच्चों को इससे दूर रखें। 

5) Belladonna इस पौधे को डेडली नाइटशेड भी कहते हैं। एक खबर आई थी कि इस पौधे पर लगने वाले बेरी को खाकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके पत्ते, फल सभी खतरनाक हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब