लाइव न्यूज़ :

World No Tobacco Day: 550 कैदियों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: May 30, 2019 14:11 IST

तंबकू के सेवन से मुंह का कैंसर, टीबी, श्वास रोग तथा खांसी आदि जान लेवा बीमारियां पैदा होती है और इंसान असमय ही काल के गाल में समा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतंबकू के सेवन से मुंह का कैंसर, टीबी, श्वास रोग तथा खांसीकैदियों को नुक्कड़ नाटक के जरिये दी तंबाकू छोड़ने की प्रेरणा

‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर छात्रों ने जिला कारागार के बंदियों को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, हुक्का तथा गुटखा, का उपयोग न करने का संदेश दिया जिससे प्रेरित होकर 550 बंदियों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया है। जिला गौतमबुध नगर के जेल सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्रा ने बताया कि छात्रों ने जिला कारागार में नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने की प्रेरणा कैदियों को दी।

इस दौरान आईटीएस डेंटल कॉलेज ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने कैदियों को बताया कि किस तरह तंबाकू हमारे जीवन तथा भरे-पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। तंबकू के सेवन से मुंह का कैंसर, टीबी, श्वास रोग तथा खांसी आदि जान लेवा बीमारियां पैदा होती है और इंसान असमय ही काल के गाल में समा जाता है। इसलिये सभी कैदी तंबाकू से तौबा कर इसे छोड़ने का संकल्प लें।

छात्रों के इस संदेश से कैदी इतने प्रेरित हुये कि उन्होंने तुरंत नशा छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक श्रीमती रजनी सूरी, काउंसलर कलीम ने भी कैदियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट विपिन कुमार मिश्रा ने बंदियों को नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करते हुये छात्रों के नुक्कड़ नाटक मंचन की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपकारापाल अमरपाल सिंह, फर्मासिस्ट एस.एस. गौतम तथा डॉ. विवेक सिंह आदि मौजूद थे।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब