लाइव न्यूज़ :

खाद्य तेल के सेवन में 10 प्रतिशत की कमी करें, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, छोटे कदम भी बड़ा बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2025 11:34 IST

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘विश्व यकृत दिवस को उपयुक्त खानपान एवं स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास।

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष का इस दिवस का ध्येय वाक्य है:‘भोजन ही औषधि है।’स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत का निर्माण करें।मोदी ने मोटापे को रोकने के लिए यही आह्वान किया था।

नई दिल्लीः विश्व यकृत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए तेल का सेवन कम करने और मोटापे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने जैसे छोटे कदम उठाने का आह्वान किया तथा फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण पर बल दिया। हर साल विश्व यकृत दिवस मनाया जाता है जिसके तहत यकृत स्वास्थ्य और बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष का इस दिवस का ध्येय वाक्य है:‘भोजन ही औषधि है।’

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘विश्व यकृत दिवस को उपयुक्त खानपान एवं स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन कम करने जैसे छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत का निर्माण करें।’’

प्रधानमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के उस पोस्ट का जवाब दे रहे थे कि जिसमें लोगों से खाद्य तेल के सेवन में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी लाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने की अपील की गयी थी। पहले भी, मोदी ने मोटापे को रोकने के लिए यही आह्वान किया था।

नड्डा ने यह भी कहा, ‘‘आइए मोटापे और हमारे समाज पर इसके बढ़ते प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें। साथ मिलकर हम ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां स्वस्थ जीवन शैली आदर्श हो तथा उसकी शुरुआत हम अपने खानपान से करें।’’ उन्होंने कहा कि जब भोजन को दवा के रूप में लिया जाता है तो छोटे-छोटे बदलाव बड़े परिणाम ला सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत