लाइव न्यूज़ :

World Laughter Day: हंसने से भी मजबूत बनता है इम्यूनिटी सिस्टम, ये भी हैं 8 फायदे

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 09:03 IST

हंसने से तनाव कम होता है और साकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है

Open in App
ठळक मुद्देहंसने से तनाव कम होता है और साकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है कई बीमारियों का इलाज है हंसना हर स्थिति में मुस्कुराते रहना कई परेशानियों का समाधान

हर साल मई के पहले रविवार को 'हास्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हंसी एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई अपनाना चाहता है। ये ना सिर्फ लोगों को करीब लाती है बल्कि किसी अनजान को भी अपना बना देती है। एक हंसी ही है जो लोगों को उनकी खुशी का एहसास दिलाती है। 

कहते हैं 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन'। ये बात सोलह आने सच है कि हंसी लाख रोगों की एक दवा होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते लोग खिलखिला कर हंसना तो दूर, मुस्कुराना तक भूल गए हैं। 

हंसना क्यों जरूरी है रोते हुए को भी हंसा देने वाली मुस्कुराहट सिर्फ खुश रहने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिए भी बहुत जरूरी है। हंसने से न केवल दो लोगों के बीच जुड़ाव पैदा होता है, बल्कि एक व्यक्ति जितना मुस्कुराता है, उसका मस्तिष्क भी उतना ही स्वस्थ हो सकता है। मुस्कुराहट का मस्तिष्क से सीधा संबंध है और इससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं हंसने के और क्या-क्या फायदे हैं।

तनाव हो सकता है दूरहंसी वैसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी मुस्कान आपको सारे तनाव से दूर रखती है।आपके दिन भर की थकान और काम के दबाव, तनाव को बस एक छोटी सी मुस्कराहट से दूर किया जा सकता है।

बढ़ती है साकारात्मक सोचआज लोगों के पास समय कम होने की वजह से वो अपने परिवार वालों या दोस्तोने कसे साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पा रहे हैं। काम का इतना प्रेशर है की लोगों में नकारात्मकता का भाव बढ़ता जा रहा है। एक हंसी ही है जो आपको वापिस सकारात्मकता की ओर ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी हजारों की संख्या ,में लाफ्टर क्लब खुल गए हैं जहां लोग जाना और मुस्कुराना पसंद करते हैं।

रिलैक्स पॉइंट होते हैं एक्टिवहंसने से हमारे सारे नसें खींचती है जिससे हमारे रिलैक्स पॉइंट एक्टिव हो जाते हैं। यही कारण है कि थोड़ी देर भी हंसने के बाद आप रिलैक्स हो जाते हैं और उनकी साड़ी थकान दूर हो जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन को रखता है ठीकआज के खानपान में जंक फूड इतना शामिल है जिससे हमारे शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने लगी है। खून का बैलेंस संतुलित करने के लिए भी हंसना एक सबसे अच्छा व्यायाम है। इससे आपके शरीर में खून का बैलेंस बना रहता है।

कई बीमारियों से होता है बचावहंसना सिर्फ शरीर में खून के लिए या तनाव के लिए ही नहीं बल्कि निराशा, गले की समस्या, थाइराईड, मोटापा, अस्थमा, ब्लड प्रेशर और दिल से जुडी किसी भी बिमारी को सही करने में मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूतहंसने से शरीर को आराम मिलता है और इससे इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है जिससे आपको विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।  हार्ट अटैक का खतरा होता है कमकई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगभग 40 फीसदी तक कम होता है। हंसने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट समेत शरीर के बाकी अंगों में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुंचने लगता है और इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

चेहरे पर आती है चमकरिसर्च में यह बताया गया कि हमेशा खुश रहने या हंसने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और यह काफी हद तक एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार