लाइव न्यूज़ :

दिल को अंदर तक झकझोर देगी ताहिरा कश्यप की ये फोटो, ऐसे जीती कैंसर की जंग

By उस्मान | Updated: February 4, 2019 16:28 IST

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही ताहिरा को इलाज के दौरान 12 बार कीमोथेरेपी सेशन से गुजरना पड़ा। ताहिरा का मानना है कि हिम्मत और जज्बे के साथ ही कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद मिल सकती है। 

Open in App

वर्ल्ड कैंसर (World Cancer Day) पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की है, जो काफी वायरल हो रही है। हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 1 से जंग जीतने वाली ताहिरा ने अपने इलाज के दिनों को याद करके दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है। आप इस फोटो में देख सकते हैं कि उनकी पीठ पर एक लंबा कट का निशान है। ताहिरा को इलाज के दौरान 12 बार कीमोथेरेपी सेशन से गुजरना पड़ा। ताहिरा का मानना है कि हिम्मत और जज्बे के साथ ही कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद मिल सकती है। 

पिछले साल ताहिरा ने खुलासा किया था कि वो pre-invasive cancer-DCIS (ductal carcinoma in situ) का इलाज करा रही हैं। यह एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर है, जिससे ताहिरा का दाहिना स्तन प्रभावित हुआ था। इलाज के दौरान ताहिरा नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। 

कैंसर से निपटने के लिए ताहिरा के टिप्स

ताहिरा ने डटकर कैंसर का सामना किया है। इलाज के दौरान अपने एक मैसेज में उन्होंने लिखा था कि कैंसर जैसी बीमारी का सभी लोगों को डटकर सामना करना चाहिए और इसे बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। 

ताहिरा के अनुसार, 'मेरा मानना है कि अगर आपके जीवन में कोई बाधा आती है, तो आपको उससे निपटने और काबू पाने के लिए हिम्मत से काम लेना चाहिए।इलाज के दौरान मैं 12 बार कीमोथेरेपी (जिसमें 6 नीचे और छह लेफ्ट) सेशन से गुजरी हूं।' 

Breast Cancer Stage 1 क्या है?

ब्रेस्ट कैंसर के पहले को 1 ए  और 1 बी में भी बांटा जा सकता है। 1 ए की अवस्था में आम तौर पर घातक ऊतक आकार में 2 से 3 सेमी से अधिक नहीं होते हैं। सही समय पर पहचान नहीं होने के कारण ये बढ़ जाती हैं। दूसरे स्टेज में गांठ दो से पांच सेंटीमीटर तक हो जाती है। तीसरे स्टेज में गांठ 5 सेंटीमीटर से भी बड़ी हो जाती है। चौथे स्टेज में बीमारी स्तन से निकल कर शरीर के अन्य भागों में फैलने लगती है। इस समय बीमारी को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। 

भारत में ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति और इलाज

ब्रेस्ट कैंसर के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं में होने वाले कुल कैंसर में 30 से 40 फीसद स्तन कैंसर के मामले पाए जा रहे हैं। बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र की लड़कियां भी इसका शिकार हो रहीं हैं। सबसे जरूरी है कि बीमारी की पहचान पहले चरण में हो। मेमोग्राफी की नई तकनीक स्तन कैंसर की पहचान में बेहद कारगर है।

ब्रेस्ट कैंसर के पहले स्टेज का इलाज पक्का

कैंसर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रेस्ट कैंसर की पहचान पहले स्टेज में होना होना बहुत जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक रहना होगा। इस तरह के कैंसर को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। दूसरे स्टेज में कैंसर की पहचान होने पर भी 80 फीसद तक बीमारी का इलाज संभव है। मरीज के तीसरे या चौथे चरण में जाने पर, उसे बचाना काफी मुश्किल होता है। 

टॅग्स :कैंसरआयुष्मान खुरानाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब