लाइव न्यूज़ :

World Cancer Day: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को धूल चटाती हैं ये 6 चीजें, डायट में आज ही करें शामिल

By गुलनीत कौर | Updated: February 4, 2019 07:48 IST

World Cancer Day: डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से हम अपनों बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं।

Open in App

कैंसर जैसी बीमारी का नाम ही लोगों में खौफ पैदा करने के लिए काफी होता है। लोग सपने में भी इस बीमारी का जिक्र नहीं करना चाहते हैं। लेकिन इस बीमारी से डरने की बजाय हमें इसकी रोकथाम के कदम उठाने चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से हम अपनों बॉडी को कैंसर युक्त जीवाणुओं से दूर रख सकते हैं। आइए आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के मौके पर जानें उन 6 खाद्य पदार्थों के बारे में:

1) लहसुन

किचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों में लहसुन भी एक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लहसुन खाद्य पदार्थों में स्वाद जोड़ने के अलावा, कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। लहसुन में डायल्लिल डाइसल्फाइड होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह कैन्सर के एंजाइमों को पैदा करने वाले एजेंट्स को कम करने में मदद करता है।

2) ब्रोकोलीहरे रंग की गोभी यानी ब्रोकोली में कैंसर विरोधी गुण होते हैं। इसमें जैविक रूप से सक्रिय केमिकल सल्फोराफेन की एक बड़ी मात्रा होती है, जो क्रूसिफेरस वेजीज़ को मेटाबोलिज्म करता है। शोधकर्ताओं ने साबित किया कि ब्रोकोली प्रोस्टेट कैंसर को रिवर्स करने में मदद कर सकता है।3) गाजर 

गाजर में बीटा- कैरोटीन पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीसेन्सर एजेंट होता है। कोरियाई वैज्ञानिकों के अनुसार, गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, और यह शरीर के प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ावा देता है, जो कैंसर से लड़ने और रोकने में मदद करता है।

4) ब्लू बैरीज़

ब्लूबेरी कई जरूरी पोषक तत्वों के भंडार हैं, जो कैंसर समेत कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि ब्लूबेरी के फेनोलिक यौगिकों ने कैंसर सेल्स विभाजन को रोकने में मदद की, ऑक्सीडेटिव डैमेज से डीएनए की रक्षा की। ब्लूबेरी में मौजूद एंथोकाइनिडिन रक्त वाहिकाओं के विकास को रोकते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं के लिए जिम्मेदार हैं।

5) हल्दीहल्दी में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हल्दी में एक जैविक रूप से सक्रिय यौगिक होता है जिसे कर्क्यूमिन कहा जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर पैदा करने वाले जीन (ओन्कोजीन) के प्रभाव को कम करता है।

6) पपीतापपीता और  पपीते के पत्ते दोनों कैंसर के इलाज के लिए फायदेमंद पाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि पपीता में फ्लैवोनॉयड होते हैं जो जिनमें एंटीऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि पपीते के पत्ते प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ काम कर सकते हैं।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब