लाइव न्यूज़ :

कहीं भी मिल जायें ये 8 चीजें तुरंत घर ले आना, दाद, खुजली, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Updated: December 19, 2019 11:50 IST

सर्दियों में हवा के सामान्य से अधिक सूखे होने के कारण इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचर्म रोग के उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल हैइससे राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं

सर्दियों में त्वचा से जुड़ीं कई समस्याओं का खतरा होता है। इस मौसम में त्वचा को नजरअंदाज करने से आपको एक्जिमा, खाज, खुजली, त्वचा का फटना, सोरायसिस, दाने होना, मुंहासे, फोड़े, फुंसी आदि चर्म रोगों का खतरा हो सकता है। 

दरसल सर्दियों के मौसम में हवा बहुत ज्यादा शुष्क हो जाती है और हवा के सामान्य से अधिक सूखे होने के कारण इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कपड़ों की कई परतें पहनने, गर्म स्नान करने आदि से भी यह समस्याएं हो सकती हैं। 

किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। सही समय पर इलाज नहीं कराने से स्थिति गंभीर हो सकती है और आप लंबे समय तक इनका शिकार बन सकते हैं। इनसे बचने और राहत पाने के लिए आपको इन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

नीम के पत्तेखाज-खुजली होने पर नीम की पत्तियों को लाकर साफ पानी से धोकर चटनी की तरह पीसकर लें। इसे दही में अच्छी तरह मिक्स करके दाद, खाज, खुजली पर लेप करके कपड़े से बांधकर चार-पांच घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या खत्म हो सकती है।

गेंदे फूल के पत्तेऐसा माना जाता है कि गेंदे के फूल की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। दाद, खाज, खुजली को दूर करनेके लिए गेंदे की पत्ती को पानी में उबालकर दिन में दो-तीन बार प्रभावित हिस्से को रगड़कर धोने से राहत मिल सकती है।

शहदइसके लिए आपको शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल चाहिए। पहले शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल को ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद, पैक को गुनगुने पानी से धो लें।

कपूर सौ ग्राम नारियल के तेल में कपूर की दो टिकिया को अच्छी तरह से मिलाकर सुरक्षित रख लें। अब नीम की पत्तियों को लाकर पानी में उबालकर दाद, खाज, खुजली को धो लें। इसके बाद इस तेल को लगा लें। नियमित ऐसा करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या दूर हो सकती है।

अनार के पत्तेअनार के कुछ पत्तों को अच्छी तरह धोकर लेप बना लें। इस लेप को प्रभावित हिस्से पर लगायें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि अनार के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

चिरायतासर्दियों में होने वाले त्वचा रोगों के लिए चिरायता रामबाण है। चार ग्राम चिरौता और चार ग्राम कुटकी लेकर शीशे या चीनी के बर्तन में आधा ग्लास पानी डाल कर भींगने के लिए रात भर छोड़ दें। सुबह रात को भिगोया हुआ चिरौता और कुटकी का पानी निथार कर कपड़े से छानकर पी लें और पीने के बाद 3-4 घंटे तक कुछ खांए नहीं। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है। 

चंदन पाउडरइसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टीसर्दियों में कई बार त्वचा के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं जिससे कई त्वचा रोग हो सकते हैं। खासकर ऑयली स्किन वालों को यह समस्या बहुत होती है। इन्हें खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लहाना चाहिए।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब