लाइव न्यूज़ :

Winter tips: सर्दियों में होने वाली खुजली और सूजन से राहत पाने के 5 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: December 21, 2021 11:15 IST

हाथ पैरों में खुजली होना आम बात है लेकिन जब ये हद से ज्यादा बढ़ जाए तो आपको इसकी ओर सावधानी से ध्यान देना चाहिए। 

Open in App

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को हाथ और पैरों के फटने और उसमें खुजली या सूजन होने की समस्या बढ़ जाती है। बहुत से लोगों को ये परेशानी इतनी हो जाती है कि उनके चलने या काम करने पर भी इसका असर पड़ जाता है। हाथ पैरों में खुजली होना आम बात है लेकिन जब ये हद से ज्यादा बढ़ जाए तो आपको इसकी ओर सावधानी से ध्यान देना चाहिए। 

ठंड के कारण आमतौर पर हाथ और पैर की उंगलियों में होने वाली सूजन और खुजली की इस दिक्कत को चिलब्लेंस का नाम दिया जाता है। ठंड में अक्सर इस परेशानी से बहुत से लोग गुजरते हैं। ये तब ज्यादा होता है जब आप ठंड मौसम के संपर्क में ज्यादा आते हैं। 

ना करें मसाज और खुजली

अगर आपके पैर में या हाथ में सूजन है और दर्द हो रहा है तो भी इन पर मसाज करने से बचे। किसी भी तरह का मसाज उस समस्या को और भी बढ़ा सकता है। इसलिए हाथ या पैर में मसाज ना करें। अगर खुजली हो रही हो तो हल्के हाथ से सहला भले लें मगर कहीं भी नाखून ना लगाएं।

 

ठंडे पानी से बचें

अक्सर आप जल्द बाजी में ठंडे पानी से ही नहा कर ऑफिस चल देते हैं। ठंडे पानी में हाथ डालने से बचें। इससे आपकी स्किन में ईचिंग की समस्या और भी बढ़ जाती है। उंगलियों को सूखा और गर्म रखने की कोशिश करें।

इंफेक्शन से बचें

इस समय अपने आप को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा कर रखें। आपकी स्किन बहुत सेंसटिव होती है। इस स्थिति में किसी भी तरह का स्किन इंफेक्शन आसानी से हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए ऐंटीसेप्टिक क्रीम जरूर लगाएं।

 

ठंड से रहें दूर

यह दिक्कत उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जिनका घर बहुत ठंडा रहता है या जो ठंडे पानी में अधिक काम करते हैं। साथ ही ठंड में बॉडी को पूरी तरह कवर ना करनेवाले लोगों में भी यह दिक्कत देखने को मिलती है। इनसे बचें।

 

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज हमेशा ही आपके सेहत के लिए अच्छा होता है। हाथ-पैर में खुजली और सूजन की वजह ब्लड सर्कुलेशन का कम हो जाना भी होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सर्दियों में हर रोज एक्सर्साइज करें। बहुत अधिक ठंड में बाहर ना निकलें और शरीर को कवर करके रखें।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब