लाइव न्यूज़ :

सावधान! ठंड में मुंह-होठों पर हो जाते हैं दर्दनाक घाव, ये 7 चीजें कर सकती हैं जड़ से खत्म

By उस्मान | Updated: November 19, 2019 12:49 IST

इस तरह के घाव में तेज दर्द होता है और आपको खाने-पीने यहां तक कि बात करने में भी परेशानी हो सकती है।

Open in App

यदि आपके मुंह या होंठ के आसपास छोटे घाव (फफोले) हैं, तो संभव है कि आप मुंह के छाले (cold sores) से पीड़ित हों। सर्दियों में यह आम समस्या है जिससे हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित रहता है। इसका पहला लक्षण यह है कि आपके मुंह पर एक धब्बा हो जाता है जिसमें तब तक जलन या खुजली होती है, जब तक यह एक छाला घाव का रूप नहीं ले लेता। 

इस तरह के घाव में तेज दर्द होता है और आपको खाने-पीने यहां तक कि बात करने में भी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर यह घाव हफ्तेभर में अपने आप सही हो जाता है लेकिन कभी-कभी यह घाव फैलता ही रहता है। 

दरसल ये घाव हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (herpes simplex virus) HPV की वजह से होते हैं। ये परजीवी त्वचा में होते हैं। यह संक्रमण तब फैलता है, जब आप पीड़ित व्यक्ति को छूते हैं, उसका बर्तन इस्तेमाल करते हैं, उसे किस करते हैं या उसके साथ खाना शेयर करते हैं। इससे बचने के लिए आपको नीचे बताये गए उपाय आजमाने चाहिए।

पीड़ित का सामान यूज न करेंआपको किसी पीड़ित व्यक्ति के बर्तन, गिलास, तौलिया, टूथब्रश, और छुरा जैसी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इतना ही नहीं, एक संक्रमित व्यक्ति को चुंबन करना भी आपको भारी पड़ सकता है। 

सर्दी-फ्लू से बचें बेशक यह समस्या अन्य संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण होती है, लेकिन इस तरह के घाव आपको सर्दी, फ्लू या फिर तनाव से पीड़ित होने के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए आपको किसी भी जोखिम वाले कारकों से दूर रहने की कोशिश करने चाहिए। 

लिप बाम लगायें आप एसपीएफ 15 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन और लिप बाम लगाकर भी इन्हें रोक सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रभावित क्षेत्रों पर सनस्क्रीन लगाने के दौरान आपको उस हाथ को किसी दूसरे हिस्से पर नहीं लगाना चाहिए। कोई भी उपाय करने से पहले हमेशा अपने हाथ धोएं।

घरेलू उपायआप प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगा सकते हैं जिससे असुविधा को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं, इसके एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

लहसुनइसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह सूजन को कम करने में सहायक है। इसे सीधे घावों पर लगाया जा सकता है। आप लहसुन का इस्तेमाल उसी समय करें, जब आपको यह महसूस होने लगे कि आपको छाले होने वाले हैं, क्योंकि छाले होने से पहले उस हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है।

पेपरमिंट और टी ट्री ऑयलइनमें एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि इन तेल का प्रारंभिक अवस्था के दौरान इस्तेमाल करने से घावों को विकसित होने से रोका जा सकता है। नारियल या जैतून के तेल के एक चम्मच के साथ इन तेलों में से एक बूंद या 2 को पतला करें और इसे कपास की गेंद का उपयोग करके लगायें।

विटामिन सीकिसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना महत्वपूर्ण है और विटामिन सी एक फेमस एंटीऑक्सिडेंट और इम्युनिटी बूस्टर है। आपके सिस्टम में इसे प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका विटामिन सी से भरपूर भोजन है।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार