लाइव न्यूज़ :

Healthy Winter Skin : हाथ-पैरों की दर्दनाक सूजन से बचाएंगे 10 उपाय, चर्म रोगों से भी मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: November 25, 2019 10:42 IST

इन दिनों हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन होना आम सी समस्या है। उंगलियां सूजने पर काफी दर्द होता है और कई बार इसके कारण स्किन भी उतरने लगती है।

Open in App

सर्दियों के मौसम में स्किन संबंधित बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन दिनों हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन होना आम सी समस्या है। उंगलियां सूजने पर काफी दर्द होता है और कई बार इसके कारण स्किन भी उतरने लगती है। सर्दियों में तापमान में गिरवाट आने और सर्द हवाओं के चलने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है जिससे हाथ और पैरों में सूजन आ जाती है। 

ऐसा होने पर प्रभावित हिस्से में लालिमा के साथ-साथ दर्द होता है जिससे रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है। आपने नोटिस किया होगा कि गर्माहट मिलने पर उनमें ब्लड सर्कुलेशन धीरे-धीरे सामान्य होने पर दर्द और खुजली महसूस होती है। मेडिकल भाषा में इस समस्या को 'चिलब्लेन' कहते हैं। कई बार ज्यादा खुजली के कारण हाथ पैरों में घाव भी हो सकते हैं। चिलब्लेन, ठंड में नंगे पैर घूमने या तापमान में अचानक बदलाव से होती है। यह एक कनेक्टिव टिश्यूज डिजीज है। 

अगर आपको भी सूजन की समस्या है, तो इन घरेलू उपाय से दर्द और सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं। ठंड की वजह से शरीर की नसों में सिकुड़न आने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और इसकी वजह से सूजन होने लगती है। सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है।

1) सर्दियों में हाथ-पैर में होने वाली सूजन और दर्द से बचने के लिए आपको गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैरों की सिकाई करनी चाहिए। 10 से 15 मिनट पैर इसमें रखें। पानी की गर्माहट दर्द को खींच लेगी और सेंधा नमक से शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति होगी।

2) एक कटोरी में सरसों के तेल को गर्म करें और फिर उसमें एक मोमबत्ती डालें। मोमबत्ती को पूरा पिघलने तक इसे पकाएं। अब इसे ठंडा करें और सूजन वाली जगह पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें।  

3) कटोरी में थोड़ा जैतून या नारियल का तेल लें, तवे पर रखकर उसे गर्म कर लें। इस तेल से पैर की मसाज करें। मसाज हल्के हाथों से, कुछ मिनटों के लिए करें। इससे प्रभावित नसों में रक्त का संचार होगा और दर्द दूर होगा।  

4) आटे का पेस्ट बनाकर तीस मिनट तक दर्द वाली जगह पर लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से धोकर हल्की मसाज के साथ मॉइस्चराइजर लगाएं।

5) नींबू का रस सूजन को काफी हद तक कम करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस निकालें और रात को सोते समय उंगलियों पर लगाकर पैरों को कवर करके सो जाएं।

6) मटर के दानों को अच्छे से उबाल लें और फिर उस पानी से अपने हाथों और पैरों की सिंकाई करके और उसे मोजों से कवर करके रात में सो जाएं। इस उपाय को आप सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरूर करें।

7) रात के समय सोने से पहले गर्म सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर हल्के हाथ से सूजन वाली जगह लगाएं और मौजे पहनकर सो जाएं।  

8) प्याज में भी एंटीबॉयोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जिससे हाथ और पैरों की अंगुलियों की सूजन कम करने में मदद मिलती है।

9) कटोरी में थोड़ा जैतून या नारियल का तेल लें, तवे पर रखकर उसे गर्म कर लें। इस तेल से पैर की मसाज करें। मसाज हल्के हाथों से, कुछ मिनटों के लिए करें।  

10) आलू काटकर उसमें नमक मिलाएं और फिर इसे सूजी हुई उंगुलियों पर लगाएं। इससे आपको कुछ समय में ही असर दिखाई देगा लेकिन इस दौरान भोजन में नमक कम इस्‍तेमाल करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान- सुबह-शाम के समय पानी में काम करना जरूरी है तो गर्म पानी का इस्तेमाल करें। - बाहर निकलते समय हाथों में दस्ताने और पैरों में जुराब जरूर पहनें।- जहां तक संभव हो ऊनी व सूती कपड़े पहनीं।- कम सर्दी में सूती और ज्यादा सर्दी में सूती के ऊपर ऊनी जुराब और दस्ताने पहनें।- चिलब्लेन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार