लाइव न्यूज़ :

कुछ दिन बेझिझक खा लेना ये फल, जड़ से खत्म होने लगेंगे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसे रोग

By उस्मान | Updated: December 20, 2019 15:57 IST

माना जाता है कि इसका सही तरीके और सही समय पर सेवन करने से सर्दियों में होने वाली सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू, बुखार, इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इस धरती पर कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसा ही एक पौधा आंवला है जिसे सेहत का भण्डार कहा जाता है। आंवले का सेवन करना आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि इसका सही तरीके और सही समय पर सेवन करने से सर्दियों में होने वाली सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू, बुखार, इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंवला में डिटॉक्स करने की शक्ति होती है और यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है। आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप आंवले को कई तरीके से सेवन कर सकते हैं आप चाहे तो आचार, मुरब्बा, पाउडर, कच्चा आंवला या आंवला कैंडी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

1) सर्दी, खांसी फ्लू से बचाने में सहायक

आंवला विटामिन सी का काफी बेहतर स्रोत होता है। इसमें एक संतरे की तुलना में अधिक विटामिन सी पाया जाता है। जिसकी वजह से एक आंवले में संतरे से एंटीऑक्सीडेंट शक्ति दोगुना है। आपको बस दो चम्मच शहद के साथ दो चम्मच आंवले का पाउडर सेवन करना है। इससे आपको सर्दी और खांसी होने पर तुरंत राहत मिलेगी। आवश्यकता अनुसार इसे आप दिन में तीन चार बार भी ले सकते हैं।

2) इम्यूनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी और खांसी सहित अन्य वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। आंवले का कसैला स्वाद ही आपकी सेहत को अच्छा रखने में मदद करता है। इसलिए आप इसकी कैंडी है फिर आंवला और सेंधा नमक के मिश्रण के साथ तैयार करके सेवन कर सकते हैं।

3) बालों और त्वचा को रखता है बेहतर

सर्दियों में त्वचा और बालों की रक्षा करने के लिए भी आंवले का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह बालों के लिए टॉनिक का काम करता है क्योंकि यह रूसी से लेकर बाल झड़ने की समस्या को रोकता है। इतना ही नहीं आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। वही त्वचा की बात की जाए तो आंवला सबसे अच्छा एंटी एजिंग फल है। यदि आप प्रतिदिन आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं तो चमकते हुए बालों के साथ दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।

4) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

आंवला में क्रोमियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। क्रोमियम होने की वजह से शरीर को इंसुलिन प्रतिक्रिया में मदद करता है। जिससे इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रतिबंधित करने में मदद करता है। यह आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है। हालांकि यह डायबिटीज की दवा का कोई विकल्प नहीं है।

5) पाचन क्रिया को रखता है दुरुस्त

आंवला आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मददगार होता है और आपको स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं यह कब्ज सहित आम पाचन समस्याओं को दूर करता है और एसिडिटी और अपच को भी नियंत्रित कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी के साथ आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सविंटर फिटनेसघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब