लाइव न्यूज़ :

Winter diet tips: सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करके संक्रमण से बचने के लिए खाएं ये 6 फल

By उस्मान | Updated: November 27, 2021 16:07 IST

सर्दियों में कई मौसमी फल मिलते हैं जिन्हें खाने से सर्दियों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है

Open in App
ठळक मुद्देइम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए खाएं फलविटामिन सी से भरपूर फलों को खाने से संक्रमण से होगा बचावखून की कमी वाले लोग जरूर खाएं ये फल

अगर आप खाने में सावधानी नहीं बरतेगें तो आपके शरीर में बीमारियां हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा भी बना रहता है। एक अध्ययन से पता चला है कि बारिश के दिनों में हमारी बॉडी में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

ऐसे में बीमारी लम्बे समय तक हमारे शरीर से दूर नहीं होती और हमारा शरीर भी स्वस्थ नहीं रह पाता है। अगर आप शरीर को स्वस्थ बनाये रखना चाहते है तो फलों से बेहतर ओर कुछ नहीं हो सकता है। आइये जानते हैं उन फलों के बारे में जो इस मौसम के हिसाब से हमारे शरीर के लिये फायदेमंद हैं।

1) पीच या आडू

आडू हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को निकालकर उन्हे बाहर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, और ऐंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर की मात्रा होने से यह वजन घटाने में सक्षम है। जिससे हमारी त्वचा और आखों को भी फायदा मिलता हैं। यह हमारे शरीर से स्ट्रेस लेवल भी कम करता हैं।

2) सेब

सेब का सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है, लेकिन बाजार में यह फल पूरे साल मिलता है। इस फल को कभी भी छीलकर नहीं और न ही गर्म पानी से धोना चाहिये। अगर सेब को आप काटकर रख देगें तो उसमें न्यूट्रशियंस खत्म हो जायेगें। सेब इस मौसम में आपके लिये काफी फायदेमंद है।

3) संतरे

संतरे का सीजन नवंबर से मार्च तक का होता हैं। इस मौसम में यह फल हमारे शरीर के लिये कोई नुकसान नहीं पहुंचाता हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती हैं। जो हमारे शरीर के पाचन तंत्र के साथ-साथ सर्दी जुकाम ठीक करने में कारगर है, इसलिए यह फल आपके लिये सेहतमंद हैं।

4) मौसमी

मौसमी में विटामिन सी का भंडार है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसका सेवन मानसून के मौसम में बहुत उपयोगी है। वहीं मौसमी हमारे स्वास्थ्य के लिए अमूल्य उपहार से कम नहीं है।विटामिन सी और ए हमारे रक्त में सफेद कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता हैं। इसका सेवन शरीर में आयरन बढ़ाने में सहायक है, जिससे सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। यह कफ को पतला करके बाहर निकालता है। मौसमी से कब्ज, पेट में अकड़न, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

5) नाशपाती

नाशपाती में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं। अपने एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड और हाइपो-एलर्जेनिक गुणों के कारण यह हमारे शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल और सेलूलोज के स्तर को नियंत्रित करता है। कम कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और मधुमेह को रोकने में भी मदद करता है। नाशपाती का जूस पीने से आंतों में हुई गड़बड़ी को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसमें बड़े पैमाने पर ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जो नाशपाती खाने से शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल देता है। बरसात के मौसम में बच्चों को खांसी हो जाती है और फेफड़ों में कफ जम जाता है, जिससे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती है। नाशपाती का ताजा जूस दिन में दो बार पीने से कफ कम करने में मदद मिलती है। जूस का नियमित सेवन करने से गले की खराश में आराम मिलता है।

6) अनार

अनार का सीजन 12 महीने रहता है। अनार में भरपूर आयरन पाया जाता है। अगर इसके साथ विटमिन सी युक्त चीज़ों जैसे संतरा, मौसमी या नींबू आदि का सेवन किया जाए तो हमारा शरीर आयरन का अवशोषण ज्य़ादा अच्छे ढंग से कर पाता है और इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। इस मौसम में यह फल हमारी सेहत के लिये काफी फायदेमंद है।

टॅग्स :विंटर फिटनेससर्दियों का खानाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब