लाइव न्यूज़ :

Winter Health tips: सर्दियों में आंखों की जलन, सूखापन, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर से बचाएंगे ये 8 उपाय

By उस्मान | Updated: November 7, 2019 16:05 IST

एक्सपर्ट मानते हैं कि सर्दियों में ठंडी हवाओं के असर से ड्राई आई सिंड्रोम हो जाता है। इसमें आंखों से आंसू आने लगते हैं और कई बार देखने में भी कठिनाई होने लगती है। 

Open in App

सर्दियों के मौसम में दिल और आंखों से जुड़ी तकलीफ बढ़ने लगती है। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट होने से कई बार आंखों में सूखापन, धुंधलापन, जलन और दर्द की समस्या होने लगती है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि सर्दियों में ठंडी हवाओं के असर से ड्राई आई सिंड्रोम हो जाता है। इसमें आंखों से आंसू आने लगते हैं और कई बार देखने में भी कठिनाई होने लगती है। 

जब दिल तक खून पहुंचने में रुकावट आती है, तब हृदय रोगियों के लिए हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में तापमान में गिरावट होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। तापमान कम होने से रक्तचाप अचानक बढ़ जाता है, जिससे दिल के दौरे का जोखिम उत्पन्न हो जाता है।

आंखों का ऐसा रखें ख्याल

1) हीटर से बचें सर्दियों में अक्सर लोग कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इससे हवा में नमी खत्म हो जाती है। इसका असर आंखों पर बुरा होता है। अगर हीटर का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो साथ में हमडीफायर का भी यूज करें। इससे हवा में नमी बनी रहेगी और आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।

2) गर्म पानी से सेक करें ड्राई आई की समस्या में राहत पाने के लिए सूती कपड़े के एक टुकड़े को गर्म में पानी में भिगो कर उसे पलकों पर रखें। कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान बीच-बीच में एक या दो मिनट के लिए ऐसा करने से काफी राहत मिलती है।

3) पालक और मछली खायें पालक का साग खाने से भी ड्राई आई की समस्या में राहत मिलती है। अगर मछली खाएं तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी पाया जाता है। यह आंखों की ड्रायनेस को कम करता है।

4) खूब पानी पियें सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं। यह ठीक नही है। हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही फलों, खासकर गाजर का जूस पिएं। यह आंखों की समस्या में राहत देता है।

5) ग्रीन टी लेंसर्दियों में नॉर्मल चाय पीने के साथ ही दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या में इससे राहत मिलती है। 

सर्दियों में दिल को ऐसे रखें सेहतमंद

इस दौरान दिल के प्रति अधिक सावधान रहना चाहिए क्योंकि ठंडा तापमान हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। साथ ही ठंड के मौसम में ज्यादातर समय बाहर व्यतीत करने वाले लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए। खासकर उन लोगों को जो हृदय रोग से पीड़ित है।

1) एक्सरसाइज करेंहार्ट अटैक से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप रोजाना व्यायाम करें। कम से कम 15 मिनट तक शारीरिक कसरत करें। दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए वॉक करना भी एक अच्छा व्यायाम है।

2) ऑयली फूड से बचें जंक फूड में ज्यादा ऑयल होता है इसलिए ये हार्ट के लिए सही नहीं हैं। दिल के दौरे से बचने के लिए इस तरह के खाने से तौबा करें।

3) वजन कम करेंयदि आप मोटे हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा है। इसलिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। हार्ट अटैक से बचने के लिए संतुलित आहार ले।

4) पेशाब को न रोकें और तनाव से बचेंपेशाब और शौच दबाने से दिल पर प्रभाव पड़ता है और यह संक्रमण का कारण भी बनता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए तनाव से दूर रहें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब