लाइव न्यूज़ :

Winter diet tips: सर्दियों में खाएं ये 2 चीजें, इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Updated: December 20, 2021 12:18 IST

आपको सर्दियों में गुड़ का सेवन करना चाहिए। कई अध्ययन इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन्स, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुड़ को मक्खन के साथ मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैये इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है पेठा खनिज, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस, और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं

सर्दियों में मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। मीठी चीजों का अधिक सेवन सेहत के नजरिए से बहुत ही हानिकारक माना जाता है। ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज, दिल से जुड़े रोग, मोटापा जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। खैर, अगर आप मीठे के शौकीन हैं और ठंड के मौसम में अपनी इच्छा को नहीं मारना चाहते हैं, तो हम आपको दो ऐसी मीठी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप शौक से खा सकते हैं और आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा। 

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदेआपको सर्दियों में गुड़ का सेवन करना चाहिए। कई अध्ययन इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन्स, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको खून की कमी है, गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा।

 

सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिस वजह से अस्थमा और टीबी जैसी सांस और फेफड़ों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में गुड का सेवन बहुतर ही लाभकारी होता है। इसमे एंटी एलर्जिक गुण होते हैं, जो आपको इन परेशानियों से बचाते हैं। 

गुड़ को मक्खन के साथ मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी के साथ खाने से पेट की कई परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही ये इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है जिससे शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। 

सर्दियों में पेठा खाने के फायदेपेठा खनिज, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस, और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। पेठे को पाचन शक्ति बढ़ाने, कब्ज की शिकायत दूर करने, दुर्बलता से राहत पाने, याददाश्त बढ़ाने आदि के लिए जाना जाता है।

पेठा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी बेमिसाल होता है। पेठा शरीर के खून को साफ करता है। प्राचीन ग्रथों में पेठे को शरीर को अंदर से ताकत देने वाला और वीर्य को बढ़ाने वाला उत्तम फल कहा गया है।

वजन अधिक होने से रोकना और खून की गंदगी को साफ करना पेठा का मुख्य काम होता है। पेठा शरीर के दोष जैसे मूत्राशय की समस्या और पेट की जलन को खत्म करता है। जिन लोगों को जल्दी भूलने की बीमारी या मानसिक कमजोरी हो वे दस से बीस ग्राम पेठा का गुदा का सेवन करें। 

दमा से परेशान लोगों के लिए पेठा किसी दवा से कम नहीं है। पेठा खाने से फेफड़ों को राहत मिलती है और दमा के रोग में राहत मिलती है। इसके अलावा शरीर में यदि आप लचीलापन लाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट रोज पेठा खाएं। यह शरीर को ताकतवर और लचीला बनाता है।

पेट की सुजन की परेशानी आजकल अधिकतर लोगों में देखी जाती है जिससे इंसान को भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप सुबह के समय में दो टुकड़े पेठा खाएं। कब्ज की वजह से कई रोग शरीर को होते हैं इसको ठीक करने के लिए पेठा बेहद उपयोगी चीज है। पेठे के सेवन से बवासीर में आने वाला खून भी कम हो जाता है।

टॅग्स :विंटर फिटनेससर्दियों का खानाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब