लाइव न्यूज़ :

शरीर में इस चीज की कमी से होने लगते हैं पीला पेशाब, ढीली त्वचा, सांस फूलना, जोड़ों में दर्द जैसे 20 रोग

By उस्मान | Updated: November 1, 2019 12:16 IST

शरीर में पानी की कम होती है, तो आपको प्यास लगना, मुंह में सूखापन या चिपचिपा महसूस होना, बहुत पेशाब नहीं आना, गहरे पीले रंग का पेशाब, त्वचा का सूखा या ठंडा होना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन होना शामिल हैं। 

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे अधिक होती है। कहने को यह एक आम समस्या है लेकिन कई मामलों में यह समस्या जानलेवा साबित हो सकती है। 

मानव का शरीर 70 फीसदी हिस्सा पानी से बना होता है। डॉक्टर भी मानते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है। अगर आप इतना पानी नहीं पीते हैं, तो मुमकिन है कि आपके शरीर में पानी की कमी होने लगे। ऐसा होने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वैसे शरीर में पानी की कमी के कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कम पानी पीने के अलावा बुखार, डायरिया, उल्टी, बहुत ज्यादा पसीना आना, बहुत ज्यादा पेशाब आना आदि भी शामिल हैं।  

सवाल यह है कि शरीर में पानी की कमी का कैसे पता चलेगा? आपको बता दें कि पानी की कमी होने पर शरीर कुछ संकेत देता है। इन्हें समय पर पहचानकर आप आने वाली गंभीर मुसीबतों से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो संकेत।

शरीर में कम पानी की कमी के लक्षण

जब शरीर में पानी की कम होती है, तो आपको प्यास लगना, मुंह में सूखापन या चिपचिपा महसूस होना, बहुत पेशाब नहीं आना, गहरे पीले रंग का पेशाब, त्वचा का सूखा या ठंडा होना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन होना शामिल हैं। 

शरीर में पानी की ज्यादा कमी होने के लक्षण

जब शरीर में पानी की ज्यादा कमी होने लगती है, तो आपको पेशाब नहीं आना, बहुत गहरे पीले रंग का पेशाब होना, बहुत शुष्क त्वचा, चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ना, तेजी से सांस लेना, आंखों का धंसना, नींद न आना, ऊर्जा की कमी, भ्रम, चिड़चिड़ापन या बेहोशी महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

पानी की कमी के यह भी हैं कुछ लक्षण

मुंह से बदबू आनाजब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो अक्सर आपके मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी की कमी होने पर मुंह में लार काफी कम मात्रा में बनती है। जिस वजह से मुंह से बदबू आने लगती है।

पेशाब का रंग बदलना

जब किसी इंसान के शरीर में पानी की कमी होती है तो इसके बहुत सारे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर पेशाब करने के दौरान आपके पेशाब का रंग पीला है और इस दौरान आपको हल्की जलन भी होती है तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।

इससे बचने के लिए आपको थोड़ी-थोड़ी देर में एक गिलास पानी पीना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना 4 से 5 लीटर पानी का सेवन बहुत जरूरी होता है।

सिर में दर्दजब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो ऐसे में व्यक्ति को सिर में दर्द होने लगता है। जिससे बचने के लिए बहुत से लोग दवाईं का सहारा लेते है। जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना 8-9 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब