आखिर क्यों करना पड़ा था श्रीदेवी को बोटॉक्स का खंडन, जानें क्या है बोटॉक्स के लक्षण

By धीरज पाल | Updated: February 25, 2018 17:27 IST2018-02-25T15:44:46+5:302018-02-25T17:27:37+5:30

दरअसल, श्रीदेवी की खूबसूरती के पीछे एक बोटोक्स एक बड़ा कारण बताया जा रहा था। जिसका उन्हें खंडन करना पड़ा।

Why Sridevi had to slam allegations on botox surgery? Know the signs of Lip-Job | आखिर क्यों करना पड़ा था श्रीदेवी को बोटॉक्स का खंडन, जानें क्या है बोटॉक्स के लक्षण

आखिर क्यों करना पड़ा था श्रीदेवी को बोटॉक्स का खंडन, जानें क्या है बोटॉक्स के लक्षण

बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन शनिवार (24 फरवरी) की देर रात दुबई में हो गया। वो महज 54 साल की थी।  2012 में आई फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश और 2017 में आई फिल्म मॉम उनकी आखिरी फिल्म है। इस उम्र में भी वो बेहद ही खूबसूरत दिखतीं थी। उन्हें देखकर कोई ये नहीं कह सकता था कि वो 53 साल की है क्योंकि उनकी फिटनेस और खूबसूरती के पीछे उनकी उम्र दब जाती है। दरअसल, श्रीदेवी की खूबसूरती के पीछे का एक कारण 'बोटॉक्स' भी बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया था लेकिन कयास लगाए जा रहा है कि इस उम्र में भी सुंदर और यंग दिखने के पीछे बोटोक्स एक वजह है।  

सुंदर व यंग दिखने के लिए कई फिल्मी सितारों ने भी बोटॉक्स का सहारा लिया था। बोटॉक्स एक प्रोटीन होता है जो क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम से बनाया जाता है। ये आपके चेहरे पर झुर्रियों और बारीक रेखाएं जैसी बढ़ती उम्र की निशानियों को खत्म करता है। हालांकि इसके कई फायदे भी हैं और कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। 

क्यों कराते हैं बोटॉक्स 

बोटॉक्स झुरिर्यों को जल्दी आने से रोकता है और त्वचा को जवां रखता है।  इसका इस्तेमाल 20 साल की उम्र के बाद किया जा सकता है। इसके प्रयोग से समय से पहले झुर्रियां आने  व बढ़ती उम्र में चेहरे पर रेखाएं आने की समस्या को कम किया जाता है। हालांकि जितना ही ये लाभदायक होता है उतना ही घातक भी होता है। इसके साइड इफेक्ट से चेहरे की रौनक भी छिन जाती है। 

बोटॉक्स के साइड इफेक्ट 

बोटोक्स से कई साइड इफेक्ट होने का डर रहता है। इसे मसल्स एरिया में लगाने से शरीर के कई हिस्सों में इसके दुष्प्रभाव के फैलने का डर रहता है। इसके साइड इफेक्ट से सांस लेने में समस्या के साथ इनफ्लूएंजा सिंड्रोम होने का खतरा होता है। मसल्स का कमजोर हो जाना, फेस पर रेडनेस और फेस में दर्द जैसे साइडफेक्ट हो सकते हैं। इसके अलावा पूरे शरीर में खूजली, घरघराहट, चक्कर आना, और बेहोशी जैसी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। 

Web Title: Why Sridevi had to slam allegations on botox surgery? Know the signs of Lip-Job

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे