लाइव न्यूज़ :

सांप के काटने से रोजाना मरते हैं 200 लोग, सांप के काटने के 3 घंटे के भीतर करें ये 4 काम, बच सकती है जान

By उस्मान | Updated: May 24, 2019 13:08 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में सांप के काटने से हर साल 81,000 से 138,000 लोगों मौत हो जाती है। 2030 तक इन मामलों की संख्या को कम करना संगठन की प्राथमिकता है.

Open in App

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनियाभर में सांप के काटने और उससे होने वाली मौतों के तेजी से बढ़ते आंकड़े पर चिंता गहरी जताई है। संगठन ने कहा है कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में यह एक बड़ी समस्या हैं जिस पर काबू पाना बहुत जरूरी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनियाभर में सांप के काटने से हर साल 81,000 से 138,000 लोगों मौत हो जाती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह समस्या ज्यादातर ग्रामीण और कमजोर क्षेत्रों की है। इतना ही नहीं, ऐसे क्षेत्रों में सांप के काटने से 400,000 लोग स्थायी रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें जहरीले प्रभाव के कारण अंगों का खराब होना, अंधापन या अन्य गंभीर विकलांगता शामिल हैं। संगठन सांप के काटने वाले मामलों पर गंभीरता से काम कर रहा है और साल 2030 तक इन मामलों की संख्या को कम करने की योजना बना रहा है। 

यह सत्य है कि सांप धरती पर सबसे विषैले जंतुओं में से एक है, जिसे काटने पर पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु होना भी संभव है। सांप के काटने की स्थिति में कई बार यह पता नहीं होता कि क्या किया जाए और क्या नहीं। सांप के काटने पर ज्यादातर लोग सही इलाज न मिलने के कारण मर जाते है। एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि कई बार लोग सांप के काटने से इतना डर जाते हैं कि वो हार्ट अटैक से ही मर जाते हैं। 

दरअसल जब सांप काटता है, तो उसके जहरीले दांतों का जहर मांस के अंदर घुस जाता है और जहर धीरे-धीरे ऊपर कि तरफ बढ़ता है और पूरे शरीर में फैलने लगता है। जहर को पूरे शरीर में फैलने में कम से तीन घंटे लग सकते हैं। यही वो समय है जब आप पीड़ित की जान बचा सकते हैं।

पहला उपायआपको बता दें कि जब सांप काटता है, तो प्रभावित हिस्से पर उसके दो दांतों के निशान दिखाई पड़ते हैं। सबसे पहले आपको जहर निकालने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करना है।ध्यान रहे कि इंजेक्शन में सुईं न लगी हो। इसके लिए आप इंजेक्शन के जरिये दोनों  दांतों के निशान वाली जगह से खून निकालें। संभव है इससे काफी हद तक जहर बाहर निकल सकता है। 

दूसरा उपाय सांप के काटने पर पीड़ित को तुरंत थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उल्टी करवा दें। इसके बाद उसे 10-15 बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी कराएं। इससे सांप के जहर का असर कम हो जाएगा। 

तीसरा उपायकंटोला की सब्जी को पीसकर तुरंत उस जगहें पर लगा दें जहां सांप ने काटा हो। इससे जहर का असर कम होने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी टल जाएगा। आप लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

चौथा उपायहल्दी में हल्का सा तेल मिलाकर उसे घाव वाली जगह पर बांधें। इससे खून में जहर नहीं फैलेगा। आप तंबाकू का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसके अलावा सांप के कांटने पर उस व्यक्ति को तुरंत तुलसी पीसकर खिला दें। इससे जहर उतर जाएगा।

इस बात का रखें ध्यानयह सब घरलू उपाय हैं जिनसे काफी हद तक जहर को कम किया जा सकता है लेकिन आपको इनके भरोसे नहीं रहना चाहिए। अगर संभव हो तो मरीज को जितनी जल्दी हो सके पास के चिकित्सा केंद्र में ले जायें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब