लाइव न्यूज़ :

CORONAVIRUS: CSIR सर्वे में दावा, इन 3 तरह के लोगों को है कोरोना वायरस का कम खतरा

By उस्मान | Updated: April 26, 2021 10:20 IST

जानिये किन लोगों को है कोरोना संक्रमण के अधिक जोखिम

Open in App
ठळक मुद्देजानिये किन लोगों को है कोरोना संक्रमण के अधिक जोखिम शाकाहारी चीजें इम्यून पावर बढ़ाने में सहायकब्लड ग्रुप को भी प्रभावित करता है कोरोना

कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीच भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि स्मोकिंग करने वाले और वेजिटेरियन लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम कम है।

स्मोकिंग करने वालों को कोरोना का कम जोखिम क्यों मनी कंट्रोल के अनुसार, सीएसआईआर के अध्ययन के अनुसार, बेशक स्मोकिंग से कई समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यह श्लेष्मा उत्पादन बढ़ाने में सहायक है जिस वजह से यह सांस की बीमारी कोरोना वायरस के जोखिम को कम करने में सहायक है।

वेजिटेरियन लोगों कोरोना का कम जोखिम क्यों शाकाहारी भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह कोरोना के खिलाफ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंत के माइक्रोबायोटा का संशोधन करते हैं।

'ओ' ब्लड ग्रुप वालों को भी का जोखिम सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी संक्रमण का कम जोखिम हो सकता है, जबकि 'बी' और 'एबी' ब्लड ग्रुप वालों को अधिक जोखिम हो सकता है। सेरो-पॉजिटिविटी ब्लड ग्रुप 'एबी' के लिए सबसे अधिक थी, इसके बाद बी वालों की जबकि 'ओ' ब्लड ग्रुप वालों को कम पॉजिटिविटी दर के साथ जुड़ा पाया गया।

यह अध्ययन पैन इंडिया द्वारा किया गया जिसमें 140 वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने हिस्सा लिया. उन्होंने SARS-CoV-2 के संभावित जोखिम कारकों का अनुमान लगाने के लिए एंटीबॉडी की उपस्थिति का अध्ययन किया।

अध्ययन में 40,4 से अधिक सीएसआईआर प्रयोगशालाओं और शहरी और अर्ध-शहरी केंद्रों और उनके परिवार के सदस्यों में फैले 10,427 वयस्क व्यक्तियों का मूल्यांकन किया गया। इन लोगों ने स्वेच्छा से अध्ययन में भाग लिया।

भारत में कोरोना के 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक नए केस

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है जब साढे तीन लाख से अधिक केस एक दिन में भारत या दुनिया के किसी और देश में आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही देश में 2812 लोगों की मौत भी हुई है। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

इसी के साथ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हडार 123 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार