न दवा, न दर्द, छोटे-बड़े किसी भी तरह के मस्से को जड़ से खत्म कर देंगी ये 5 खाने की चीजें
By उस्मान | Updated: August 30, 2019 15:38 IST2019-08-30T15:32:22+5:302019-08-30T15:38:15+5:30
Home Remedies for Warts: मस्से बेशक दर्दनाक नहीं होते लेकिन यह आपकी सुंदरता को कम जरूर करते हैं। देखने में भद्दे लगने वाले मस्से गाल, गले, पीठ, आंख के आसपास सहित शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं।

न दवा, न दर्द, छोटे-बड़े किसी भी तरह के मस्से को जड़ से खत्म कर देंगी ये 5 खाने की चीजें
शरीर पर होने वाले मस्से बेशक दर्दनाक नहीं होते लेकिन यह आपकी सुंदरता को कम जरूर करते हैं। देखने में भद्दे लगने वाले मस्से गाल, गले, पीठ, आंख के आसपास सहित शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। शरीर पर मस्से एचपीवी वायरस की वजह से होते हैं। यह वायरस शरीर में ऐसी जगह से प्रवेश करता है, जहां की त्वचा कटी-फटी हो।
मस्से कई तरह के होते हैं जैसे सामान्य मस्सा, समतल मस्सा, तल का मस्सा, नाखून संबंधी मस्सा, फिलीफोर्म मस्सा, जननांग मस्सा और मौजेएक मस्सा आदि। मस्से के लिए मेडिकल में इलाज उपलब्ध है लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।
1) सेब का सिरका
सेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद प्रभावकारी उपाय है। इसे प्रतिदिन कम से कम 3 बार मस्सों पर कॉटन की सहायता से लगाएं और ऊपर से चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। अगर इसे लगाने के बाद आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो आप ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं।
2) लहसुन
लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे। नींबू के रस में कॉटन भिगोर मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।
3) आलू का रस
आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़िया विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।
4) बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
5) अनानास का रस
अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।


