लाइव न्यूज़ :

मुंह सूखना हो सकता है डायबिटीज का संकेत, जानें क्या है अन्य लक्षण

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2024 05:29 IST

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह के समय कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जानिए शुगर बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें और इस जानलेवा बीमारी पर कैसे काबू पाएं।

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है। जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और इंसुलिन की कमी हो जाती है तो डायबिटीज जैसी बीमारी हो जाती है। आजकल बच्चे और युवा टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हो रहे हैं।

डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है। जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और इंसुलिन की कमी हो जाती है तो डायबिटीज जैसी बीमारी हो जाती है। डायबिटीज को बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे हमारे शरीर के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। पहले डायबिटीज जैसी बीमारी केवल उम्र बढ़ने के साथ कुछ लोगों को होती थी, लेकिन अब बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। 

आजकल बच्चे और युवा टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं 40 की उम्र के बाद लोग टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। कई बार लोग डायबिटीज के लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक हो सकता है. जानिए डायबिटीज में सुबह उठने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं।

डायबिटीज के कारण

संक्रमण के खिलाफ शरीर की रक्षा तंत्र, प्रतिरक्षा प्रणाली, इंसुलिन का उत्पादन करने वाली अग्नाशयी बीटा कोशिकाओं को लक्षित करती है और मार देती है, जिसके परिणामस्वरूप टाइप 1 डायबिटीज होता है। डायबिटीज का सबसे प्रचलित प्रकार, टाइप 2, जीन और जीवनशैली विकल्पों सहित कई कारकों के कारण होता है।

डायबिटीज में रक्त शर्करा बढ़ने पर लक्षण

मुंह सूखना और प्यास लगना- अगर सुबह के समय आपका मुंह सूखा रहता है और बहुत ज्यादा प्यास लगती है तो यह ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है. डायबिटीज के रोगी का सुबह के समय गला सूख जाता है क्योंकि शर्करा का स्तर अधिक होता है। 

धुंधली दृष्टि- कभी-कभी सुबह के समय दृष्टि धुंधली हो जाती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो यह हाई ब्लड शुगर के कारण भी हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक डायबिटीज का असर आंखों पर पड़ता है और लेंस बड़ा होने से नजर धुंधली हो जाती है।

थकान महसूस होना- अगर आप पूरी रात सोने के बाद थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो एक बार अपना ब्लड शुगर चेक करवा लें. शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से थकान और तनाव बढ़ता है। जिसे अक्सर लोग गंभीरता से नहीं लेते।

हाथ कांपना- कई बार लोगों के हाथ कांपने लगते हैं. जब शुगर लेवल 4 एमएमओएल से नीचे चला जाता है तो भूख लगना, हाथों में कांपना और अत्यधिक पसीना आना जैसे कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना शुगर लेवल चेक कराएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”