लाइव न्यूज़ :

सफेद दाग कितना बड़े क्यों न हो, जड़ से मिटा सकती हैं ये 3 चीजें, कहीं भी फ्री मिल जाएगी दूसरी चीज

By उस्मान | Updated: February 28, 2019 14:11 IST

यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफेद दाग किसी को भी हो सकता है। ज्यादातर मामलों में, यह 10 से 30 साल के लोगों को जल्दी विकसित होता है।

Open in App

सफेद दाग (Vitiligo or leucoderma) किसी की भी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। यह छोटे-छोटे सफेद रंग के धब्बे होते हैं, जो त्वचा पर हो जाते हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफेद दाग किसी को भी हो सकता है। ज्यादातर मामलों में, यह 10 से 30 साल के लोगों को जल्दी विकसित होता है।    

सफेद दाग क्यों होते हैं (Causes of safed dag or Vitiligo)

आपको बता दें कि त्वचा का अपना कोई रंग नहीं होता है क्योंकि यह अपना मेलेनिन (melanin) खो देती है। कई बार त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं जिन्हें मेलानोसाइट्स के रूप में जाना जाता है नष्ट होने लगती हैं। सबसे दुखद यह है कि इसका सटीक कारण सामने नहीं आया है। यह एक ऑटोइम्यून कंडीशन हो सकती है, जिसमें आपका शरीर कीटाणुओं पर हमला करने के बजाय आपकी खुद की कोशिकाओं को चालू कर देती है।

सफेद दाग के लक्षण (Symptoms of safed dag or Vitiligo)

सफेद दाग होने पर प्रभावित हिस्से में त्वचा का रंग बदलने लगता है और सफेद दाग जल्दी दिखाई देने लगता है। कुछ दिनों तक छोटा दाग बड़ा होने लगता है और फैलने लगता है।  आमतौर पर सफेद दाग बगल, किसी पुरानी चोट की जगह पर, धूप में आने वाले हिस्से पर, तिल-मस्से के आसपास, पलकों और बालों पर हो सकता है।  

सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार (Home remedies to get rid Vitiligo or leucoderma)

1) पपीतापपीता एक स्वादिष्ट फल होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। पपीते को सफेद दाग के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आपको दाग के बराबर वाले पपीते के टुकड़ों को रगड़ना चाहिए। इसके अलावा सफेद दाग के कारण बॉडी की खोए हुए मेलेनिन सेल्स से शरीर को फिर से भरने के लिए नियमित रूप से पपीते का रस पिएं। 

2) लाल मिटटीलाल मिट्टी को सफेद दाग के लिए प्रभावी उपचार माना जाता है। इसमें कॉपर की मात्रा अधिक होती है। दो चम्मच लाल मिट्टी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर रोजाना लगाने से आपको कुछ दिनों में असर दिख सकता है। अदरक का रस सफेद दाद वाले हिस्से में ब्लड फ्लो भी बढ़ाता है।

 

3) तुलसी के पत्तेतुलसी के पत्तों में एंटी-एजिंग और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। तुलसी के ये गुण सफेद दाग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हैं। तुलसी के पत्तों को नींबू के रस के साथ मिलाने से आपकी त्वचा पर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ेगा। बेहतर परिणाम के लिए रोज तुलसी के रस और चूने के रस का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाएं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब