लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा को हुई ये बीमारी, डॉक्टर्स ने दी बिस्तर से न उठने की सलाह, फैन्स सदमे में

By उस्मान | Updated: September 11, 2018 11:01 IST

Anushka Sharma suffering from bulging disc: इन दिनों अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ अपनी नई फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में लगी हुई अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क (Bulging Disc) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जानिए इस बीमारी के कारण और लक्षण

Open in App

बॉलीवुड अदाकारा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान वि‍राट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की नई फिल्म 'सुई धागा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों वो अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं जिसके चलते उन्हें खूब भागदौड़ करनी पड़ रही है। इस बीच खबर आई है कि उनका स्वास्थ्य खराब है। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों बल्जिंग डिस्क (Bulging Disc) नाम की बीमारी से परेशान हैं। असल में बल्जिंग डिस्क रीढ़ की हड्डियों से संबंधी रोग है जिसे हर्नियेटेड डिस्क (Herniated Disc) भी कहा जाता है। डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 हफ्तों के लिए बेड रेस्‍ट की सलाह दी है। दिल्ली स्थित मोंगा हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक सुरेश गर्ग आपको इस बीमारी के कारण और लक्षणों की जानकारी दे रहे हैं। 

बल्जिंग डिस्क क्या है?डॉक्टर के अनुसार, बल्जिंग डिस्क को हर्नियेटेड डिस्क भी कहते हैं। रीढ़ की हड्डी से जुड़ी ये बीमारी आजकल आम है। बल्जिंग डिस्क के कारण शरीर में तेज दर्द होता है। लंबे समय तक बैठे रहने से इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। इसी कारण आजकल डेस्क जॉब वाले लोगों में ये बीमारी आम हो गई है। बल्जिंग डिस्क के कारण हिप्स और जांघों में सबसे ज्यादा दर्द होता है। ये बीमारी शरीर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। लोअर बैक में हर्नियेटेड डिस्क की समस्या होने पर हिप्स और जांघों में दर्द होता है। गर्दन में हर्नियेटेड डिस्क की समस्या होने पर कंधों और हाथों में इसका दर्द होता है।

बल्जिंग डिस्क के कारण (Causes of Bulging Discs)डॉक्टर्स के अनुसार, दफ्तर में बैठ कर काम करने वाले, कम शारीरि‍क व्यायाम करने वाले लोगों में यह रोग जल्दी फैल जाता है। वास्तव में यह समस्या लंबे समय तक बैठे रहने से होती है। इसके कारण कूल्हों और जांघों में दर्द होने लगता है। बल्‍जिंग डिस्‍क शरीर के नर्वस सिस्टम पर असर करती है। 

बल्जिंग डिस्क के लक्षण (Symptoms of Bulging Disc)- शरीर के अंगों को हिलाते समय दर्द महसूस होना- बिना कारण शरीर में दर्द रहना- शरीर का कुछ हिस्सा सुन्न पड़ जाना- हमेशा हाथ और पैरों में दर्द महसूस होना- चलने-फिरने में परेशानी होना- मांसपेशियों में बिना कारण कमजोरी आना

क्या है बल्जिंग डिस्क का इलाज (Bulging DiscTreatments ) डॉक्टर्स के अनुसार, इस बीमारी में आराम बहुत जरूरी है। हालांकि इसका इलाज फीजियोथेरेपी द्वारा कि‍या जा सकता है। लेकि‍न दर्द ज्यादा होने की स्थि‍त‍ि में डॉक्टर सर्जरी की भी सलाह दे सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज या वॉकिंग, स्विमिंग आदि से इस रोग की संभावना को कम किया जा सकता है। इसके अलावा बल्जिंग डिस्क से बचाव के लिए आपको किसी एक पोजीशन में देर तक बैठने से बचना चाहिए। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो वजन घटाना जरूरी है क्योंकि मोटापे के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीहेल्थ टिप्सवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?