लाइव न्यूज़ :

Viral Fever का काल हैं ये 5 चीजें, इनके सेवन से तुरंत मिलेगी राहत

By उस्मान | Updated: September 11, 2018 17:11 IST

वायरल फीवर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है, जिसकी वजह से वायरल के संक्रमण बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच जाता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, आखों में जलन, सिर दर्द, शरीर में दर्द, गले में दर्द, खांसी, थकान शामिल हैं

Open in App

मौसम के बदलने के साथ वायरल फीवर होता है। तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है जिसके कारण वायरस से शरीर जल्दी संक्रमित हो जाता है। वायरल इन्फेक्शन की एक बड़ी श्रेणी को वायरल फीवर का नाम दिया गया है। चूंकि वायरल फीवर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है, जिसकी वजह से वायरल के संक्रमण बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच जाता है। यह छींक, जम्हाई या खांसी के जरिए प्रभावित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, आखों में जलन, सिर दर्द, शरीर में दर्द, गले में दर्द, खांसी, थकान, जोड़ों में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त होना, आंखों का लाल होना और माथे का बहुत तेज गर्म होना आदि शामिल हैं। वायरल बुखार से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। 

1) लहसुनइसके अनेक फायदे होते हैं। लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो वायरल के असर को कम कर देते हैं। इसके लिए 3 से 4 लहसुन के टुकड़ों को गर्म पानी में उबालें। ठंडा होने पर पानी पी लें और साथ ही उन लहसुन के टुकड़ों को भी खाएं।

2) धनिया  यह कई तरह के वायरल इन्फेक्शन को खत्म करने में मदद करता है। वायरल के बुखार में भी धनिया के सेवन करके वायरल से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

3) अदरकयह शरीर और जोड़ों के दर्द में लाभदायक होती हैं। वायरल बुखार में होने वाले दर्द में ये आपकी मदद करेगी। इसके लिए अदरक के पेस्ट में थोडा शहद मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में लेने से ये वायरल के असर को कम करता है और दर्द भी कम करता है।

4) मेथी मेथी वायरल बुखार को रोकती है। इसके लिए मेथी के दानों को एक ग्लास पानी में दाल कर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह इस पानी को छानकर रख लें। इस पानी का सेवन हर 2 घंटे में करते रहना लाभदायक होता है। 

5) नींबू और शहदयह भी बुखार के असर को कम करते हैं। दोनों को एक साथ मिक्स करके इनका सेवन करने से जल्द बुखार कम होना शुरू कर देगा।

इस बात का रखें ध्यान अगर मौसम बदलने की वजह से आप वायरल बुखार की चपेट में आ गए हैं और इससे राहत पाने के लिए इन उपायों को आजमाने जा रहे हैं, तो पहले आपको एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हालांकि यह सभी नैचुरल चीजें हैं जिनके सेवन से आपको नुकसान नहीं होगा।  

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार