लाइव न्यूज़ :

वायरल बुखार और डेंगू बुखार को बिना साइड इफेक्ट जड़ से खत्म करती हैं ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: October 25, 2018 11:25 IST

इन दिनों वायरल फीवर और डेंगू फीवर के से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में खांसी सर्दी, बुखार, आंख से पानी, तेज सिरदर्द और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है।

Open in App

सर्दियों का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम में परिवर्तन होने से इंसान का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, जिसके कारण वायरस से शरीर जल्दी संक्रमित हो जाता है। इन दिनों वायरल फीवर और डेंगू फीवर के से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में खांसी सर्दी, बुखार, आंख से पानी, तेज सिरदर्द और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली के मशहूर जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको बता रहे हैं कि आप डेंगू फीवर और वायरल फीवर से कैसे राहत पा सकते हैं।  

वायरल फीवरआमतौर पर वायरल फीवर के लक्षण आम फीवर जैसे ही होते हैं लेकिन इसको नजर अंदाज करने पर व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो सकती है। वायरल बुखार ठीक होने में 5-6 दिन भी लग जाते हैं। फीवर के शुरुआती तौर में गले में दर्द, थकान, खांसी जैसी समस्या होती है। जिसको नजरअंदाज करने पर इसका वायरस शरीर में आसानी से पनपने लगता है। बड़ों के साथ यह वायरल फीवर बच्चों में भी तेजी से फैलता है।

वायरल फीवर के लक्षणवायरल होने से वाले शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखते हैं जैसे, गले में दर्द, खांसी, सिर दर्द थकान, जोड़ों में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त होना, आंखों का लाल होना और माथे का बहुत तेज गर्म होना आदि। बड़ों के साथ यह वायरल फीवर बच्चों में भी तेजी से फैलता है।

- बुखार रहना- चक्कर आना या फिर ठंड लगना।- सिरदर्द व मांसपेशियों में दर्द होना।- नाक बंद रहना या इसका बहना।- गले में दर्द, खांसी, उल्टी और दस्त होना।- कभी-कभी शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना।

वायरल फीवर से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार

1) तुलसी के पत्तों का काढ़ा अगर आप या आपके घर में कोई वायरल फीवर से पीड़ित है, तो आपको तुरंत तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीना शुरू कर देना चाहिए। तुलसी के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण वायरल फीवर से बचाने में सहायक हैं।  

2) धनिया चायधनिया के बीज में पाएथोन्यूट्रीएंश होते हैं जिनसे शरीर को विटामिन मिलता है और आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। इसके अलावा इसके एंटीबायोटिक गुण वायरल फीवर से लड़ने में मददगार हैं।

3) चावल का पानी लोग चावल के पानी का प्राचीन काल से वायरल फीवर के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके सेवन से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इतना ही नहीं इसके अन्य पोषक तत्व आपको कई रोगों से बचाने से सहायक हैं। 

डेंगू फीवरबारिश का मौसम जारी है और इन दिनों डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का अधिक खतरा होता है। अगर आप डेंगू का इलाज करा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको सही होने में मदद मिल सके। डेंगू होने पर तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और खसरा जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। किसी ने सही कहा है इलाज से सुरक्षा हमेशा बेहतर होती है। डेंगू के मरीजों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

डेंगू फीवर के लक्षणडेंगू में बुखार बहुत तेज होता है और इसके साथ ही कमजोरी चक्कर भी आता रहता है। कुछ लोगों को चक्कर आने की वजह से बेहोशी छा जाती है। रोगी के मुंह का स्वाद बदल जाता है और उसे उल्टियां भी आती हैं। सिरदर्द, बदन दर्द और पीठ के दर्द की भी शिकायत होती है।

- तेज बुखार- शरीर पर लाल चकत्ता पड़ना- सिर, हाथ-पैर और बदन में तेज दर्द- भूख न लगना- उल्टी-दस्त आदि की शिकायत होना 

डेंगू फीवर से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

1) संतरासंतरा आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिन से भरा होता है। यह विटामिन सी का भंडार है जो एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है। संतरे में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जिससे अपच का खतरा कम होता है। अगर आप डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।

2) पपीतापपीते में कई औषधीय गुण हैं। अध्ययन से पता चलता है कि पपीते के बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले हैं। अन्य अध्ययनों में निष्कर्ष निकाला गया है कि पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बढ़ाता है। आपको बस कुछ पपीते की पत्तियों को निचोड़कर रस निकालना है और डेंगू से राहत पाने के लिए रोजाना दो बार इसका रस पीना है। 

3) खिचड़ी स्वादिष्ट अनाज या दलिया दुनिया भर में एक लोकप्रिय नाश्ता है। फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है। जब आप डेंगू से पीड़ित होते हैं, तो खिचड़ी जरूर याद रखें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब