लाइव न्यूज़ :

सावधान! तेजी से फैल रही है नसों में होने वाली ये दर्दनाक बीमारी, लक्षण समझकर ऐसे करें बचाव

By उस्मान | Updated: November 11, 2019 12:40 IST

वैरिकोज वेन्स नसों में होने वाला एक रोग है जिसमें नसें मुड़ जाती हैं या उनमें सूजन होने पर मोटी हो जाती।

Open in App

दुनिया में गंभीर और आम तरह की हजारों बीमारियां हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को कुछ रोगों के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। ऐसा ही एक अंजान रोग वैरिकोज वेन्स (Varicose veins) है, जिसका नाम ही शायद आपने पहले कभी सुना या पढ़ा हो। हम आपको इस रोग के कारण और लक्षणों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको समय रहते इसके इलाज में सहायता मिल सके। 

वैरिकोज वेन्स नसों में होने वाला एक रोग है जिसमें नसें मुड़ जाती हैं या उनमें सूजन होने पर मोटी हो जाती। जब आपको शरीर के किसी हिस्से में स्किन के ऊपर से नसें नजर आने लगे, तो समझ लीजिये आपको यह रोग हो गया है या पहले चरण में है।

ऐसा किसी भी सतही की नस में हो सकता है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित नसें आपके पैरों में होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सीधे खड़े होने और चलने से आपके निचले शरीर की नसों में दबाव बढ़ता है।

जब यह रोग हो जाता है, तो आमतौर पर पैर की नसें नीली दिखाई पड़ती है। इस बीमारी में नसों का आकार बढ़ा हुआ दिखाई देता है। यह बीमारी होने पर पैरों में असहनीय दर्द होता है जोकि काफी ज्यादा खतरनाक है। 

वैरिकोज वेन्स के कारण

शरीर में मौजूद नसें उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपना लचीलापन खो सकती हैं जिसके वजह से इनमें खिंचाव हो सकता है। इस रोग में नसों का वाल्व कमजोर पड़ जाता है और दिल की ओर बढ़ने वाली रक्त वाहिनी या उल्टी तरफ बहने लगती है। इस स्थिति में नसें फूल जाती है, जिसे वैरिकोज वेन्स के नाम जाना जाता है। इसके अलावा यह रोग मोटापे से पीड़ित लोगों को हो सकता है। ज्यादा देर तक खड़े रहना भी इसका एक कारण है। 

वैरिकोज वेन्स के लक्षण

इसके लक्षणों में नसों का गहरा बैंगनी या नीले होना, नसों जो मुड़ना या उभड़ा हुआ दिखाई देना, पैरों में दर्द या भारीपन महसूस होना, मांसपेशियों में ऐंठन और आपके निचले पैरों में सूजन होना, लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने के बाद दर्द होना, नसों में खुजली होना या प्रभावित नस के आसपास त्वचा की मलिनकिरण होना शामिल हैं।

वैरिकोज वेन्स के जोखिम

इस रोग में आपको विशेष रूप से टखनों के पास त्वचा पर दर्दनाक अल्सर बन सकता है। अगर आपको पैरों पर किसी तरह का निशान दिखाई देता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। कभी-कभी, पैरों के भीतर गहरी नसें बढ़ जाती हैं। ऐसे मामलों में, प्रभावित पैर दर्दनाक और बढ़ सकता है।

लगातार पैर में दर्द या सूजन होना रक्त के थक्के का संकेत हो सकता है, इसे थ्रोम्बोफिबिटिस के रूप में जाना जाता है। कभी-कभी, त्वचा के बहुत करीब नसें फट सकती हैं। यह आमतौर पर केवल मामूली रक्तस्राव का कारण बनता है।  

वैरिकोज वेन्स से बचने के उपाय

वैरिकोज वेन्स रोकने का फिलहाल कोई उपाय मौजूद नहीं है। हालांकि ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके इस रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। इससे बचने के लिए आप अपना वजन कंट्रोल रखें, हाई हील्स वाले जूते पहनने से बचें, रोजाना एक्सरसाइज करें, ज्यादा फाइबर वाला भोजन और कम नमक वाला भोजन खायें। इस रोग के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और कोई भी संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार