लाइव न्यूज़ :

यूनिसेफ ने कहा- पोलियो की तरह पूरी दुनिया को अन्य वायरस से भी बचा सकते हैं टीके

By उस्मान | Updated: May 10, 2021 11:49 IST

यूनिसेफ ने कहा पोलियो भी एक खतरनाक बीमारी थी लेकिन उससे मुक्ति मिली

Open in App
ठळक मुद्देयूनिसेफ ने कहा पोलियो भी एक खतरनाक बीमारी थी लेकिन उससे मुक्ति मिली टीके ही बचा सकते हैं वायरस सेयूनिसेफ ने वीडियो शेयर कर दिया संदेश

कोरोना वायरस महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है.

महामारी के बढ़ते संकट के बीच यूनिसेफ ने कहा है कि टीके हमें पोलियो की तरह अन्य वायरस से भी बचाने में मदद कर सकते हैं।

यूनिसेफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि टीके हमें पोलियो की तरह अन्य वायरस से भी बचाव करने में मदद करते रहे हैं। 

यूनिसेफ ने वीडियो के जरिये बताया कि इंसान विभिन्न जानलेवा बीमारियों के खिलाफ पिछले सौ साल से भी ज्यादा समय से सफलतापूर्वक टीका बनाता आ रहा है जैसे कि पोलियो के लिए टीका बनाया.

पिछली शताब्दी तक पोलियो एक खतरनाक और पूरी दुनिया में फैलने वाली बीमारी थी. इससे हर साल हजार में से सौ लोग पैरालाइज हो रहे थे. खासकर इसका शिकार बच्चे हो रहे थे, हालांकि युवा भी चपेट में थे.

साल 1950 में पोलियो के खिलाफ दो टीके बनाने में सफलता मिली और तभी से सभी देश विश्वस्तर पर पोलियो के खिलाफ एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. तभी से बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है. यही वजह है कि आज उन टीकों और हर्ड इम्यूनिटी से पोलियो खत्म हो रहा है. अब लगभग पूरी दुनिया से पोलियो खत्म हो गया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब