लाइव न्यूज़ :

पिघलकर मरीज के कान से निकल रहा था दिमाग, डॉक्टरों की फटी रह गई आंखें

By उस्मान | Updated: December 19, 2018 14:09 IST

लोगननाथन के दिमाग का कुछ हिस्सा कान के जरिए बाहर आ रहा था। हालांकि डॉक्टरों ने लंबी सर्जरी के बाद उस हिस्से को काटकर अलग करके कान का छेद भी बंद कर दिया है। 

Open in App

तमिलनाडु के चेन्नै के रहने वाले लोगननाथन (54) का करीब दस पहले एक्सीडेंट हुआ था। उस समय इलाज के बाद वो बेहतर महसूस करने लगे थे लेकिन उस हादसे का जो दुष्प्रभाव अब सामने आया है, उसे देख डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लोगननाथन के दिमाग का कुछ हिस्सा कान के जरिए बाहर आ रहा था। हालांकि डॉक्टरों ने लंबी सर्जरी के बाद उस हिस्से को काटकर अलग करके कान का छेद बंद कर दिया है। 

क्या था मामलालोगननाथन को कुछ समय पहले कान में मांस का कुछ हिस्सा उभरता हुआ महसूस हुआ। उसे अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को जांच में पता चला कि उसके कान में छेद है और उन्होंने सर्जरी के जरिए कान के छेद को बंद करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने आठ घंटे की लंबी सर्जरी के बाद दिमाग के उस उभरते हिस्से को हटाकर छेद बंद कर दिया। 

जानलेवा है यह बीमारीडॉक्टरों के अनुसार, ऐसी स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। इस मामले में इन्फेक्शन का खतरा भी होता है। यह मामला हमारे लिए हैरान करने वाला था क्योंकि हम स्पष्ट रूप से नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर कान की छेद के रास्ते दिमाग का हिस्सा बाहर कैसे आ रहा था। 

अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते थे लोगननाथन लोगननाथन को अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं। वो पिछले एक वर्ष से लगातार सिर दर्द और कान दर्द से परेशान थे। कुछ डॉक्टरों ने इसे संक्रमण बताते हुए कुछ दवाएं दीं। यही नहीं इस संक्रमण को दूर करने के लिए वह सर्जरी से भी गुजरे। लेकिन कुछ महीने बाद ही उन्हें दूसरी समस्याएं महसूस होने लगीं। उनके दाहिने कान से पानी जैसे तरल पदार्थ के रिसाव के साथ ही उन्हें सिर में भी तेज दर्द रहने लगा।  

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटतमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम