लाइव न्यूज़ :

सेक्स समस्या सही करने के नाम पर युवाओं को बना रहे हैं शिकार, जड़ी-बूटी नहीं बेच रहे हैं मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 27, 2018 08:11 IST

कई 'सेक्स' के नाम पर अपनी औषधि खपाते रहते हैं. इनमें स्वप्नदोष, शीघ्रपतन आदि दोष बताकर शिलाजीत, मदनमस्त, कामराज मोदक, अमर फल, बरफ फल, इश्क अम्बर, काली मुसली, सफेद मुसली के नाम पर बूटियां बेची जाती हैं.

Open in App

नागपुर: 'नीम हकीम, खतर-ए-जान' वाली कहावत से सभी वाकिफ हैं. रास्तों के किनारे जड़ी-बूटी की दुकानें खोले बैठे कई लोग इसी को चरितार्थ करते नजर आते हैं. राह से गुजरते ज्यादातर युवा इनके निशाने पर होते हैं. इनकी एक आवाज पर इनके करीब जाते ही इलाज के इच्छुक युवा इनकी बातों में उलझ जाते हैं.

रोग को शत प्रतिशत दूर करने की गारंटी के साथ ये लोग 50 से 100 रुपए वसूलते हैं. बताया गया है कि शहर में ऐसे जड़ी-बूटीवालों की संख्या करीब 200 है. इनमें से ज्यादातर निरक्षर हैं. पारंपरिक व्यवसाय के रूप में उन्होंने इसे अपना तो लिया है लेकिन कई ऐसे हैं जिन्हें जड़ी-बूटी का विशेष ज्ञान नहीं है. कई 'सेक्स' के नाम पर अपनी औषधि खपाते रहते हैं. इनमें स्वप्नदोष, शीघ्रपतन आदि दोष बताकर शिलाजीत, मदनमस्त, कामराज मोदक, अमर फल, बरफ फल, इश्क अम्बर, काली मुसली, सफेद मुसली के नाम पर बूटियां बेची जाती हैं.

हैरत की बात ये है कि असल में मदनमस्त व कामराज मोदक की 10 ग्राम की कीमत 300 रुपए और अमर फल व बरफ फल 600 रु. तोला में बिकते हैं लेकिन ये बूटी वाले मोलभाव करते हुए इन्हें 50 से 100 रु. में बेच देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों के हाथ यह जड़ी-बूटी लग रही है, क्या वह असली भी है? पुलिस व अन्न औषधि प्रशासन की आंखों के सामने यह 'धंधा' चल रहा है लेकिन ऐसे व्यवसायियों की औषधि की जांच होती हुई नजर नहीं आती. हालांकि ऐसे 'नीम हकीम' खुद को राजवैद्य के वंश का होने से बताने में कोई परहेज नहीं करते. साथ ही दावा करते हैं कि उनके पास हर मर्ज का इलाज है, चाहे वह चर्मरोग, मधुमेह हो या कैंसर.

जांच होना जरूरी: जड़ी-बूटी की जानकारी काफी कम लोगों को होती है. इसलिए रास्तों पर जड़ी-बूटी के नाम पर कुछ भी बिक सकता है. शासन को ऐसे हर व्यवसायी और उनकी बूटी की जांच करनी चाहिए. आखिरकार उनके ग्राहकों में ज्यादातर बालक व युवा होते हैं. -मोहन येवले, प्राचार्य, श्री आयुर्वेद महाविद्यालय

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम