लाइव न्यूज़ :

इस साल अब तक डेंगू के दो मामले सामने आए : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 10, 2020 16:38 IST

पिछले साल डेंगू के 2,036 मामले सामने आए थे और मौत के दो मामले दर्ज हुए थे।

Open in App

दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि, मच्छर जनित इस बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं। नगर निगम ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि दोनों मामले फरवरी में सामने आए। शहर में डेंगू के मामलों का विवरण तैयार करने वाले दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मुताबिक, पिछले साल डेंगू के 2,036 मामले सामने आए थे और मौत के दो मामले दर्ज हुए थे।

डेंगू के कारण पिछले साल नवंबर में सात वर्षीय एक लड़की और एक युवक की मौत हो गयी थी । रिपोर्ट के मुताबिक इस साल आठ फरवरी तक एसडीएमसी ने डेंगू के दो मामले दर्ज किए । इसके अलावा मलेरिया के छह और चिकनगुनिया के तीन मामले क्रमश: जनवरी और फरवरी में सामने आए। आठ फरवरी तक कम से 74 घरों में मच्छरों के लार्वा मिले और 208 को कानूनी नोटिस जारी किए गए । डेंगू के मामले अक्सर जुलाई और नवंबर के बीच आते हैं और कई बार मध्य दिसंबर तक मामले आते हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडेंगू डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब