लाइव न्यूज़ :

उतरन फेम रश्मि देसाई को हुआ 'सोरायसिस', 4 महीने से चल रहा इलाज, जानें इस रोग के लक्षण, कारण, इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2019 15:16 IST

सोरायसिस एक क्रॉनिक यानी बार-बार होने वाला ऑटोइम्यून रोग है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसके कारण त्वचा पर लाल और सफेद रंग के धब्बे हो जाते है।

Open in App

प्रसिद्ध टीवी सीरियल उतरन की एक्ट्रेस रश्मि देसाई बीते काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। रश्मि लंबे समय से छोटे परदे से गायब थीं। उन्हें हाल फिलहाल में किसी भी पब्लिक इवेंट में भी नहीं देखा गया। मगर कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वे अपने बढ़ते हुए वजन के कारण ट्रोल होने रही थीं जिसके बाद रश्मि ने खुद आगे बढ़कर अपने बढ़ते वजन का कारण बताया। 

रश्मि ने बताया कि उन्हें स्किन संबंधी एक गंभीर बीमारी हो गई है जिसका नाम सोरायसिस है। इस बीमारी का इलाज बीते 4 महीने से चल रहा है। रश्मि ने आगे बताया कि बीमारी के कारण उन्हें घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। फिजिकल एक्टिविटीज भी काफी हद तक बंद थीं जिसके चलते ही उनका वजन बढ़ गया।

क्या है सोरायसिस?

सोरायसिस एक क्रॉनिक यानी बार-बार होने वाला ऑटोइम्यून रोग है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसके कारण त्वचा पर लाल और सफेद रंग के धब्बे हो जाते है। ज्यादातर यह समस्या सिर, हाथ-पैर, हथेलियों, पांव के तलवें, कोहनी और घुटने में होती है, जो जल्दी ठीक नहीं होती है। यह रोग जेनेटिक है लेकिन कई कारणों से भी हो सकता है।

सोरायसिस के कारणों में सबसे कॉमन है खराब पर्यावरण। यह बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है। खराब खानपान और मौसम इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस बीमारी के चलते घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। ताकि यह बीमारी बढ़ ना सके। ना ही इसका इन्फेक्शन किसी और को हो सके।

यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकती है कोल्ड ड्रिंक की ये चीज, इन 13 बीमारियों का भी खतरा

सोरायसिस के लक्षण:

- लगातार कुछ दिनों तक शरीर पर खुजली होना- त्वचा पर पपड़ी जैसे परत बनना- लाल-धब्बे और चक्ते बनना- इसकी शुरुआत थ्रोट इन्फेक्शन से भी होती है- कोहनी, घुटनों, कमर के पास लाल लाल पपड़ी बनना

सोरायसिस कैसे होता है

सोरायसिस शरीर में धीरे धीरे बढ़ता है। शुरुआते चरण में यह मामूली स्किन इन्फेक्शन जैसा लगता है लेकिन अगर ध्यान ना दिया जाए तो यह काफी बढ़ जाता है। फिर इसका पूर्ण इलाज कर पाना असंभव हो जाता है। सोरायसिस जिस भी हिस्से में होता है वहां सफेद रंग के दाने और उसमें रक्त की बूंदों जैसा आभास होता है। इनपर बेहद खुजली होती है। 

सोरायसिस का इलाज

शुरुआती चरण में सोरायसिस को पहचान पाना मुश्किल होता है लेकिन अगर थोड़ा भी आभास हो तो तुरंत स्किन एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए। सोरायसिस का कोई भी घरेलू इलाज नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ डॉक्टरी इलाज से संभव है। वह भी अगर समय से किया जाए। नहीं तो डॉक्टर भी इसकी रोकथाम नहीं पर पाते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब