लाइव न्यूज़ :

गार्नियर का हेयर कलर लगाने के बाद अंधी हो गई लड़की, ब्यूटी प्रोडक्ट के रिएक्शन से ऐसे बचें

By उस्मान | Updated: November 13, 2018 15:37 IST

आपने अक्सर टीवी पर अपने पसंदीदा बॉलीवुड कलाकारों जैसे प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और सुशांत सिंह राजपूत को ब्यूटी प्रोडक्ट 'गार्नियर' Garnier का ऐड करते देखा होगा। चेहरे को गोरा करने, बालों को स्मूथ, स्ट्रोंग और कलरफुल करने आदि का दावा करने वाली इस कंपनी के ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर एक बुरी खबर आई है। 

Open in App

आपने अक्सर टीवी पर अपने पसंदीदा बॉलीवुड कलाकारों जैसे प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और सुशांत सिंह राजपूत को ब्यूटी प्रोडक्ट 'गार्नियर' Garnier का ऐड करते देखा होगा। चेहरे को गोरा करने, बालों को स्मूथ, स्ट्रोंग और कलरफुल करने आदि का दावा करने वाली इस कंपनी के ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर एक बुरी खबर आई है। 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में रहने वाली 18 वर्षीय रेली ओ ब्रेन को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब उसने बालों को कलर करने के लिए गार्नियर क्रीम का इस्तेमाल किया। दरअसल क्रीम लगाने के बाद वो दो दिनों के लिए अंधी हो गई और उसकी आंखों के आसपास के हिस्से में सूजन आ गई। बताया जा रहा है कि उसने गार्नियर न्युट्रेस क्रीम परमानेंट डाई का इस्तेमाल किया था। इस्तेमाल करने से पहले उसने पैच टेस्ट नहीं किया था क्योंकि वो पहले से गार्नियर के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही थी। 

क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद अगली सुबह उसे दिखना बंद हो गया था और उसकी आंखें सूजी हुई थी। इतना ही नहीं इससे उसके माथे और गालों पर भी सूजन महसूस हो रही थी। हालांकि दो दिन बाद उसकी आंखों की रोशनी वापस आ गई और उसे दिखने लगा। ओ ब्रेन ने माना कि उसे पहले क्रीम का पैच टेस्ट करना चाहिए था। इस घटना के बाद उसने सभी को किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी है। 

हेयर डाई में होते हैं ये केमिकल? कलर प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं लेकिन फेनिलनेडियम (पीपीडी) हेयर डाई के लिए एलर्जीक रिएक्शन का मुख्य कारण है। यह लगभग सभी परमानेंट कलर खासकर डार्क कलर में होता है। बालों पर लगाए जाने वाले किसी भी पदार्थ में पीपीडी की मात्रा अधिकतम दो फीसदी होनी चाहिए। 

रिएक्शन के लक्षणहल्के प्रोडक्ट लगाने के बाद आपको खोपड़ी, गर्दन, माथे, कान और पलकों में जलन महसूस कर सकते हैं। यहां की त्वचा लाल होने के साथ खुजली, ड्राई, मोटी हो सकती है। दूसरी ओर पीपीडी वाले प्रोडक्ट लगाने के बाद आपकी खोपड़ी और चेहरे पर खुजली होने के साथ सूजन आ सकती है। पीपीडी के लक्षण एक या दो घंटे के बाद महसूस हो सकते हैं।  

यह भी हैं कुछ लक्षणखुजली या त्वचा का लाल होनाआंखों, होंठ, हाथ और पैर में सूजनथकावट या बेहोशी महसूस होना मुंह, गले या जीभ में सूजन जिससे सांस लेने और निगलने में परेशानीपेट दर्द, उल्टी

टॅग्स :हेल्थ टिप्सब्यूटी टिप्सदीपिका पादुकोणआलिया भट्टप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब