लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड फ्लो बढ़ाकर यौन कमजोरी, शीघ्रपतन, नपुंसकता खत्म कर सकती हैं ये 5 सब्जी

By उस्मान | Updated: April 22, 2019 15:54 IST

Tips for better sex in Hindi: नेशनल हेल्थ एंड सोशल लाइफ सर्वे के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर भारतीय सिर्फ तीन से पांच मिनट ही बिस्तर पर टिक पाते हैं।

Open in App

नेशनल हेल्थ एंड सोशल लाइफ सर्वे के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर भारतीय सिर्फ तीन से पांच मिनट ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। वहीं अमेरिका में यह समय 13 मिनट, यूरोप में 10 मिनट जबकि जर्मनी में 07 मिनट है।

खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से आजकल युवा भी कमजोरी, शीघ्रपतन और नपुंसकता का शिकार हो रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि असंतुष्ट यौन जीवन का सीधा प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। 

इन समस्याओं से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं। शोध से पता चला है कि कम से कम 29 फीसदी लोग अपने जीवन में इस समस्या से पीड़ित होते हैं।

अगर आप दो मिनट से ज्यादा बिस्तर पर नहीं टिक पा रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इन समस्याओं से पीड़ित है। अगर आप भी कुछ ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह समय कुछ ठोस कदम उठाने का है।

मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद गर्ग के अनुसार, यौन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए बेशक कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं लेकिन आप खानपान से जुड़ी चीजों में बदलाव करके कमजोरी और नामर्दी से छुटकारा पा सकते हैं।  

1) गाजर गाजर में विटामिन ए का भंडार है। यह पोषक तत्व स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ-साथ महिला और पुरुष दोनों में सेक्स हार्मोन भी बढ़ाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित रूप से गाजर के सेवन से आपका यौन स्वास्थ्य बेहतर बनता है। 

2) चुकंदर चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड फ्लो में सुधार करती है। यह ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो शरीर को नैचुरल रूप से डिटॉक्स करते है और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में बहुत मददगार हैं। इन कारणों से ये बिस्तर में आप की परफॉरमेंस को कई गुना बढ़ा सकता है।

3) लहसुन लहसुन को कामोद्दीपक माना जाता है। एलिसन जो लहसुन में प्रमुख घटक है ये जननांगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और रक्त वाहिकाओं को फैला देता है, जिससे यौन क्षमता और प्रदर्शन में काफी सुधार होता है। कई क्षेत्रों में इसकी चटनी भी बना कर खायी जाती है।

4) अदरक और शहदअदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है। 

5) पालक पालक में फोलेट उच्च मात्रा में होता है, यह एक एमिनो एसिड है। इसके साथ में पालक रक्त में होमोसिस्टीन का स्तर कम करने में बहुत मदद करता है, होमोसिस्टीन एक हानिकारक पदार्थ है जो कि धमनियों और अन्य रक्त वाहिकाओं में प्लाक का निर्माण कारण बन सकता है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार