लाइव न्यूज़ :

थायराइड से लड़कियों को बांझपन का खतरा, घर पर इस आसान टेस्ट से करें बीमारी की पहचान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2019 15:18 IST

थायराइड एक बहुत ही आम समस्या है, विशेष रूप से 25 साल की उम्र के बाद इसका अधिक खतरा होता है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में थायराइड विकारों का चार गुना अधिक खतरा होता है। इसका इलाज नहीं कराने से महिलाओं को बार-बार गर्भपात की समस्या हो सकती है। सबसे दुखद इससे महिलाओं में बांझपन का खतरा हो सकता है। 

Open in App

भारत में 20 फीसदी से अधिक महिलाएं थायराइड समस्या से पीड़ित हैं। इससे उन्हें बांझपन यानी इनफर्टिलिटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। थायराइड गर्दन में तितली के आकार की एक छोटी ग्रंथि है, जो थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है जो मानव शरीर के ऊर्जा उपयोग को रेगुलेट करता है। कभी-कभी थायरॉयड इन हार्मोनों के बहुत अधिक या बहुत कम बनाता है।

जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम होता है, तो उस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। इससे शरीर की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और बदल जाती है। दूसरी ओर, हार्मोन का अधिक उत्पादन हाइपरथायरायडिज्म कहलाता है जो शरीर के कार्यों को तेजी प्रदान कर सकता है। हाइपोथायरायडिज्म महिलाओं को गर्भ धारण करने में असमर्थ बना सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, थायराइड हार्मोन कम होने से ओव्यूलेशन में बाधा आ सकती है, जो प्रजनन क्षमता को बाधित करता है।

गाइनोकोलॉजिस्ट माया चौधरी के अनुसार, थायराइड एक बहुत ही आम समस्या है, विशेष रूप से 25 साल की उम्र के बाद इसका अधिक खतरा होता है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में थायराइड विकारों का चार गुना अधिक खतरा होता है। इसका इलाज नहीं कराने से महिलाओं को बार-बार गर्भपात की समस्या हो सकती है। सबसे दुखद इससे महिलाओं में बांझपन का खतरा हो सकता है। 

महिलाओं में थायराइड के लक्षणथकानज्यादा ठंड लगनाकब्जड्राई स्किनवजन बढ़नाचेहरे पर सूजनआवाज बैठनामांसपेशियों में कमजोरीकोलेस्ट्रॉल बढ़नामांसपेशियों में दर्दजोड़ों में सूजनअनियमित मासिक धर्मपतले बालहार्ट बीत कम होनाअवसादयाददाश्त कमजोर

स्तनों में दर्द

घर पर ऐसे करें थायराइड टेस्ट

अपने बिस्तर में एक थर्मामीटर रखेंतीन दिनों तक सुबह उठने के बाद एक ही समय पर अपना तापमान चेक करेंचेक करने के लिए थर्मामीटर को दस मिनट बगल में रखेंतीनों दिन ऐसा ही करें

कई विशेषज्ञों के अनुसार, एक हेल्दी टेम्प्रेचर 97.8 से 98.2 डिग्री फ़ारेनहाइट या 36.6 से 36.8 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इसलिए यदि आपका तापमान कम से कम तीन दिनों के लिए इससे कम है, तो यह हाइपोथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है।

दूसरी ओर, हेल्दी टेम्प्रेचर की तुलना में लगातार अधिक तापमान हाइपरथायरायडिज्म या संक्रमण का संकेत दे सकता है। डॉक्टर 98 डिग्री से नीचे के किसी भी तापमान को संभावित हाइपोथायरायडिज्म का संकेत मानते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब